Move to Jagran APP

राजनीति में 50 फीसदी आरक्षण से ही सुरक्षित होंगे महिलाओं के अधिकार

जागरण संवाददाता कैथल सर्वजातीय सर्वखाप महिला सर्वजातीय सर्वखाप महिला महापंचायत की ओर से महिला चौपाल कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रुप में संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष दहिया ने शिरकत की।

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Mar 2019 10:08 AM (IST)Updated: Thu, 21 Mar 2019 10:08 AM (IST)
राजनीति में 50 फीसदी आरक्षण से ही  सुरक्षित होंगे महिलाओं के अधिकार
राजनीति में 50 फीसदी आरक्षण से ही सुरक्षित होंगे महिलाओं के अधिकार

जागरण संवाददाता, कैथल : सर्वजातीय सर्वखाप महिला महापंचायत की ओर से महिला चौपाल कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रुप में संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष दहिया ने शिरकत की। उन्होंने महिलाओं की समस्याएं सुनी और अपनी बात रखी। डॉ. दहिया ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा तो मुद्दा है ही साथ ही आधी आबादी को उनका राजनीतिक अधिकार भी मिलना चाहिए। लगभग सभी पार्टियां महिलाओं को केवल रैलियों में भीड़ जुटाने के लिए ही इस्तेमाल करती हैं, लेकिन महिलाएं रैलियों में भीड़ जुटाने का माध्यम नहीं हैं। जब बेटी को मौका मिला तब वह एवरेस्ट की चोटी पर चढ़ गई। बेटियां हवाई जहाज चलाने लगी है, देश की रक्षा कर रही हैं। आज बेटियां डॉक्टर हैं, इंजीनियर हैं और वैज्ञानिक हैं। मौका मिला तो उन्होंने देश के लिए मेडल जीतकर यह साबित कर दिया कि बेटियां किसी भी तरह से कमजोर नहीं है। उन्हें केवल मौके की तलाश है। महिला ओमी देवी ने कहा कि महिलाओं को भी पुरुषों के बराबर हक मिलना चाहिए। गांव की बेटियों को अब भी यह नहीं पता है कि उनकी सुरक्षा के लिए किस तरह के कानून हमारे देश में बन चुके हैं। सरकार ऐसी हो जो विधायिका में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था दे। इस मौके पर सरोज देवी, जोगिद्रो देवी, ओमपति, गीता, सुमित्रा, कमला देवी, सुनीता देवी, बाला देवी, निर्मला देवी, भतेरी देवी, प्रेरणा देवी, शकुंतला देवी, पूजा, अंजू रानी, मंजीत कौर मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.