भारतीय सेना में भर्ती रैली 20 से 30 अगस्त तक यमुनानगर में : डीसी
डीसी डॉक्टर प्रिंयका ने बताया कि यमुनानगर में 20 अगस्त से होने वाली आर्मी में भर्ती के लिए युवाओं को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
जासं, कैथल : सेना कार्यालय अंबाला की ओर से 20 से 30 अगस्त तक भर्ती रैली की जा रही है। इसमें अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, कैथल, करनाल और कुरुक्षेत्र जिलों एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के युवा भाग ले सकते हैं। भर्ती सोल्जर जीडी और सोल्जर क्लर्क, स्टोर कीपर और तकनीकी वर्ग पदों के लिए होगी। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन चार अगस्त तक होगा। डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि उम्मीदवार भर्ती से संबंधित शैक्षणिक योग्यता व शारीरिक मापदंड की जानकारी भी सेना की भर्ती साइट से ले सकते हैं। उम्मीदवार आइडी से 5 से 19 अगस्त तक एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। केवल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाने वाले उम्मीदवार ही इस भर्ती रैली में हिस्सा ले सकेंगे। जल शक्ति अभियान के तहत गांव-गांव भेजी जा रही मोबाइल वैन
कैथल : कृषि एवं किसान कल्याण विभाग जल शक्ति अभियान के तहत जिला वासियों को जागरूक करने के उद्देश्य से मोबाइल वैन गांव-गांव भेज रहा है। कृषि उप निदेशक डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि स्टाफ गांवों में नुक्कड़ सभा करके किसानों को जल के महत्व और संरक्षण के लिए प्रेरित कर रहा है। जल ही जीवन है और धान की सीधी बिजाई के बारे में भी ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में कांगथली, ककहेड़ी, कक्योर माजरा, खरकड़ा, सुल्तानिया, थेह बुटाना, मटकालिया, सौंथा, हरसौला, मांडी सदरां में कार्यक्रम हुए।