Move to Jagran APP

अशोक गुर्जर को दोबारा से जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी को मिलेगी मजबूती : कमलेश

भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर को दोबारा से जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर सोमवार को पार्टी कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया। कार्यकर्ताओं ने अशोक गुर्जर का फूल-मालाओं से स्वागत किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Aug 2020 06:00 AM (IST)Updated: Tue, 25 Aug 2020 06:00 AM (IST)
अशोक गुर्जर को दोबारा से जिलाध्यक्ष बनाए  जाने पर पार्टी को मिलेगी मजबूती : कमलेश
अशोक गुर्जर को दोबारा से जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी को मिलेगी मजबूती : कमलेश

जागरण संवाददाता, कैथल : भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर को दोबारा से जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर सोमवार को पार्टी कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया। कार्यकर्ताओं ने अशोक गुर्जर का फूल-मालाओं से स्वागत किया। अभिनंदन समारोह में मुख्यातिथि के रूप में राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने शिरकत की जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल ने की। भाजपा जिलाध्यक्ष को पगड़ी पहनाकर और कुर्सी पर बैठाकर उनकी ताजपोशी की।

loksabha election banner

राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने संगठन को मजबूत किया है। उनकी मेहनत के बल पर जिला कैथल में भाजपा पार्टी मजबूती से खड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि अशोक गुर्जर में सबको साथ लेकर चलने की क्षमता है। प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल व जिला प्रभारी कर्ण सिंह रनौलिया ने कहा कि अशोक गुर्जर और अधिक क्षमता के साथ अपना काम करेंगे और पार्टी को मजबूत करेंगे। विधायक लीलाराम ने जिलाध्यक्ष को शुभकामनाएं दी। जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ सहित भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है।

उनकी ताजपोशी में मुख्य रूप से राज्यमंत्री, प्रदेश संगठन मंत्री के अलावा विधायक लीलाराम गुर्जर, पूर्व विधायक तेजवीर सिंह, अरूण सर्राफ जिला प्रभारी कर्ण सिंह रनौलिया, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष हजवाना, राजपाल तंवर, कैलाश भगत, सुरेश गर्ग नौच, मुनीष कठवाड़, राव सुरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक फूल सिंह खेड़ी, मुख्तयार सिंह साकरा, ज्योति सैनी, रवि तारांवाली, हरदीप सिंह आंधली, संजीव कुमार कांगड़ा, सुरेंद्र बिट्टू, श्यामलाल बाता सहित अन्य मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.