रवि प्रकाश सैनी को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
शहर के चंदाना गेट निवासी रवि प्रकाश सैनी को राष्ट्रपति की ओर से सम्मानित किया गया है। वे हरियाणा कारागार विभाग में वर्ष 2003 में नियुक्त हुए थे।
By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Aug 2020 06:01 AM (IST)Updated: Wed, 19 Aug 2020 06:01 AM (IST)
जासं, कैथल : शहर के चंदाना गेट निवासी रवि प्रकाश सैनी को राष्ट्रपति की ओर से सम्मानित किया गया है। वे हरियाणा कारागार विभाग में वर्ष 2003 में नियुक्त हुए थे। 2010 से वे पंचकूला में कारागार महानिरीक्षक के साथ बतौर निजी सहायक कार्यरत हैं। हरियाणा कारागार विभाग में उनकी उत्कृष्ट सेवाओं को देखते हुए उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया गया था। उनका सम्मान पत्र पंचकूला में विभाग के पास पहुंच जाएंगे जहां से वे सम्मान पत्र लेंगे। कोरोना के कारण राष्ट्रपति भवन की ओर से सम्मान पत्र विभाग में भेजा गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें