Move to Jagran APP

जिलेभर में धूमधाम से मनाया रामनवमी का पर्व

जिलेभर में बुधवार को रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। पर्व जिलेभर में बुधवार को रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। पर्व को लेकर मंदिरों में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए।

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Apr 2021 06:40 AM (IST)Updated: Thu, 22 Apr 2021 06:40 AM (IST)
जिलेभर में धूमधाम से मनाया रामनवमी का पर्व
जिलेभर में धूमधाम से मनाया रामनवमी का पर्व

जागरण संवाददाता, कैथल : जिलेभर में बुधवार को रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। पर्व को लेकर मंदिरों में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर शहर की छोटी देवी मंदिर में शाम के समय सत्संग आयोजित किया गया, जबकि इसके बाद भंडारा लगाया गया। जिसमें दो गज की दूरी का विशेष ध्यान रखा गया। शहर के छोटी देवी मंदिर में सुबह के समय हवन आयोजित किया गया। इसके साथ ही हनुमान वाटिका स्थित श्री राम मंदिर में सुबह और शाम के समय श्रद्धालु माथा टेकने के पहुंचे। इसी प्रकार से राजौंद खंड के गांव कसान में रामनवमी के उपलक्ष्य में कोरोना महामारी से जान गंवाने वाले लोगों की आत्मिक शांति के प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कई जगहों से लोग पहुंचे थे। श्रीराम जन्म महोत्सव पर लगाया भंडारा

loksabha election banner

वार्ड नंबर 28 स्थित कानूनगो मोहल्ला में श्रीराम जन्म महोत्सव पर मंदिर परिसर में भंडारा लगाया गया। इसमें कोविड-19 के नियमों का पालन किया गया। इस कार्यक्रम में नरेश जिदल मुख्य यजमान रहे। मंदिर के साथ कानूनगो धर्मशाला में आयोजित भंडारे में भी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर राजीव कुमार, मेघराज शर्मा, श्रवण शर्मा, राजकिशन, रविद्र पूंडीर, शिवम मल्होत्रा, प्रदीप गर्ग, धीरज, प्रमोद बिदलिश, सुशील बिदलिश, सतीश बिदलिश, विजय जिदल ने भंडारे में सेवा की। श्रद्धा से मनाया श्रीराम नवमी का पर्व

सीवन : नगर में श्री राम नवमी का पावन पर्व श्रद्धा से मनाया गया। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण मंदिरों में कम श्रद्धालु पहुंचे। परंतु उनमें पर्व को लेकर काफी उत्साह था। स्वर्ग द्वार शिव मंदिर के महंत सुरेंद्र गिरी ने कहा कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जन्म त्रेतायुग में चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को अयोध्या में हुआ था। भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को श्री राम नवमी के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम बड़े ही दयालु हैं व अपने भक्तों की हर मनोकामना को पूर्ण करते हैं। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर पर मा. रामनाथ, भीषू चौधरी, कृष्ण गर्ग, गौरव वधवा, अभि मेहता, नरेश मित्तल, पूर्ण चंद सैनी, सुभाष गर्ग, मोहित बंसल, नरेश आहुजा, सतीश बंसल, रामपाल बंसल, सोनू बंसल, बलराज बंसल, सुरेश कुमार, प्रवेश कुमार व उषा चौधरी मौजूद थे। रामनवमी पर्व पर कार्यक्रम आयोजित

गुहला-चीका : महर्षि वाल्मीकि मंदिर में रामनवमी पर्व के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने भगवान राम की आराधना की। राकेश ठेकेदार ने बताया कि हर वर्ष रामनवमी का पर्व महर्षि वाल्मीकि मंदिर में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि श्रीराम चरित्र के आदि रचनाकार है। इस विश्वास व आस्था के मद्देनजर उनके मंदिर में रामनवमी पर पूजन कार्यक्रम आयोजित होता है। इस मौके पर अशोक कुमार, शमशेर, गौरव, विनोद, सुभाष ठेकेदार, सन्नी कुमार, पवन कुमार, बल्लू मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.