आइटीआइ पूंडरी के प्रिसिपल रामेश्वरदास को मिली पदोन्नति
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पूंडरी में कार्यरत प्रिसिपल रामेश्वर दास को प्रदेश सरकार की ओर से पदोन्नत किया गया है। उन्हें नरवाना स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का हरियाणा इंडस्ट्रीज सर्विस वन का प्रिसिपल नियुक्त किया गया है।
संस, पूंडरी : राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पूंडरी में कार्यरत प्रिसिपल रामेश्वर दास को प्रदेश सरकार की ओर से पदोन्नत किया गया है। उन्हें नरवाना स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का हरियाणा इंडस्ट्रीज सर्विस वन का प्रिसिपल नियुक्त किया गया है। उन्होंने 12 जनवरी 2015 को पूंडरी संस्थान में प्रिसिपल का पदभार संभाला था। तब इस संस्थान में केवल चार ही यूनिट थे और आज यहां 27 यूनिट पर कार्य होता है। उनकी मेहनत और कार्यकुशलता के चलते सरकार ने उन्हें पदोन्नति दी है। वे तीन माह के लिए करनाल प्रिसिपल के पद पर भी नियुक्त रहे। करनाल से फिर पूंडरी ज्वाइन किया।