Move to Jagran APP

बरसात ने बढ़ाई ठंड,तापमान में आई गिरावट

बरसात से ठंड बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को पांच डिग्री तापमान दर्ज किया था शुक्रवार को दो डिग्री तापमान गिरने के बाद 3 डिग्री दर्ज किया है। बढ़ती ठंड के कारण लोगों अलाव का सहारा ले रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Dec 2019 09:49 AM (IST)Updated: Sat, 14 Dec 2019 09:49 AM (IST)
बरसात ने बढ़ाई ठंड,तापमान में आई गिरावट
बरसात ने बढ़ाई ठंड,तापमान में आई गिरावट

जागरण संवाददाता, कैथल :

prime article banner

बरसात से ठंड बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को पांच डिग्री तापमान दर्ज किया था, शुक्रवार को दो डिग्री तापमान गिरने के बाद 3 डिग्री दर्ज किया है। बढ़ती ठंड के कारण लोगों अलाव का सहारा ले रहे हैं। रात को रुक-रुक कर बरसात होती रही, शुक्रवार दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। ठंड के चलते लोग घरों से बाहर कम निकले। इस मौसम में गर्म खाद्य पदार्थाे की डिमांड बढ़ गई है। अधिकतम तापमान 17 व न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान बृहस्पतिवार के मुकाबले दो डिग्री कम है। सुबह ठंड के चलते कंपकंपी रही। छोटे-छोटे बच्चे स्कूल में आते-जाते ठिठुरते नजर आए। वहीं इस मौसम से बजारों पर असर पड़ रहा है, ठंड के चलते बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही कम रही।

झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों का कहना है कि प्रशासन की तरफ से अभी तक अलाव व कंबल वितरण का कोई प्रबंधन नहीं किया है। मौसम को देखते हए अलाव का प्रबंध करना चाहिए, वहीं बस अड्डा व रेलवे स्टेशन के नजदीक रैन बसेरा बनाना चाहिए, ताकि लोगों को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं दूसरी तरफ गेहूं व सरसों की फसल के लिए यह मौसम लाभदायक है। गेहूं की फसल को अब पानी की जरूरत थी, इस बरसात ने किसानों को लाभ पहुंचाने का काम किया।

गेहूं की फसल को होगा फायदा

कृषि वैज्ञानिक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि अभी अगले पांच दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी की कोई संभावना नहीं है। शनिवार को धूप निकल सकती है। जबकि तापमान इसी तरह से बना रहेगा। ठंड से गेहूं की फसल को काफी फायदा मिलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.