रेल यात्री कल्याण समिति ने रोपे 50 पौधे
जागरण संवाददाता कैथलरेल यात्री कल्याण समिति के सदस्यों ने रेलवे स्टेशन के पास पौधारोपण कि
By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 06:26 AM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 06:26 AM (IST)
जागरण संवाददाता, कैथल:रेल यात्री कल्याण समिति के सदस्यों ने रेलवे स्टेशन के पास पौधारोपण किया। अध्यक्षता प्रधान लाजपतराय सिगला ने की। रेलवे स्टेशन के पास 50 के करीब पौधे रोपे। प्रधान ने कहा कि मनुष्य को स्वस्थ रहने के लिए पौधे लगाना जरूरी है। बिना पौधों के मनुष्य अधूरा है। पौधे ही पेड़ बनकर आक्सीजन देते है। आक्सीजन के बिना मनुष्य का जीना संभवन नहीं है। इसलिए अपने घर के आस- पास पौधे रोपे। ताकि कम से कम बीमारी फैले। इस मौके पर ओमप्रकाश, चेयरमैन सतपाल गुप्ता, डा. अश्वनी, रामकरण, वेद प्रकाश, सोमदत शर्मा, राजेश गोयत, सीता राम दयोरा व कर्मचंद उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें