प्रदेश के 14 जिलों में स्थापित की जाएंगी पब्लिक लाइब्रेरी
सरकार के आदेशों के तहत उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश के 14 जिलों में पब्लिक लाइब्रेरी स्थापित की जाएंगी। इसके लिए विभाग ने निदेशक ने वीरवार शाम के समय सभी जिला नोडल अधिकारियों की वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से बैठक ली है। जिसमें यह प्रस्ताव मंजूर किया गया है। बैठक में 14 जिलों में खोली जानी वाली लाइब्रेरी की संख्या और ग्रांट की जानकारी दी है।
जागरण संवाददाता, कैथल : सरकार के आदेशों के तहत उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश के 14 जिलों में पब्लिक लाइब्रेरी स्थापित की जाएंगी। इसके लिए विभाग ने निदेशक ने वीरवार शाम के समय सभी जिला नोडल अधिकारियों की वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से बैठक ली है। जिसमें यह प्रस्ताव मंजूर किया गया है। बैठक में 14 जिलों में खोली जानी वाली लाइब्रेरी की संख्या और ग्रांट की जानकारी दी है। यह सभी पुस्तकालय जनता को समर्पित होंगे। परंतु इसकी देखरेख उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से की जाएगी। सरकार ने जिलों के मुताबिक राशि पुस्तकालयों के लिए दी है। जल्द ही इस पर कार्य शुरू किया जाएगा। इनमें खास बात यह भी रहेगी कि इन पुस्तकालयों को पब्लिक प्लेस के साथ अन्य ऐसे स्थानों पर भर खोला जाएगा, जहां से बाहर निकलकर विद्यार्थी या अन्य लोग पुस्तकालय में नहीं पहुंच पाते हैं। इन्हें बाल, आश्रम, ओपन शेल्टर होम में खोला जाएगा। इसी कड़ी में कैथल जिले में भी 30 गांवों में पुस्तकालय बनाए जाएंगे। इसके लिए सरकार की ओर से 90 लाख रुपये की ग्रांट मंजूर की गई है। अभी तक केवल जिलों में पुस्तकालयों की संख्या और राशि की जानकारी दी है। गांवों के नाम की घोषणा नहीं की है।
इस जिले में इतने बनेंगे पुस्तकालय :
जिला संख्या
अंबाला 08
कुरुक्षेत्र 14
जींद 31
कैथल 30
हिसार 53
फरीदाबाद 14
महेंद्रगढ़ 14
मेवात 27
फतेहाबाद 36
चरखी दादरी 08
लाइब्रेरी स्थापित करने वाले
गांवों की नहीं है जानकारी
उच्चतर शिक्षा विभाग के नोडल अधिकारी डा. ऋषिपाल बेदी ने बताया कि सरकार के आदेशों के तहत 14 जिलों में पब्लिक लाइब्रेरी स्थापित की जाएंगी। इसको लेकर विभाग के निदेशक ने ऑनलाइन माध्यम से बैठक ली थी। अभी लाइब्रेरी स्थापित करने वाले गांवों को लेकर जानकारी नहीं है।
--