Move to Jagran APP

किसानों ने होलिका दहन में कृषि कानूनों की प्रतियों को जलाया

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर विभिन्न संगठनों से जुड़े किसान नेताओं ने जिलेभर में तीन कानूनों की प्रतियों का होली में दहन किया। किसानों का मुख्य केंद्र छोटू राम चौक रहा। अध्यक्षता भरत सिंह बैनीवाल व संदीप भाल ने की। संचालन सुनील सहारण ने किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Mar 2021 06:27 AM (IST)Updated: Mon, 29 Mar 2021 06:27 AM (IST)
किसानों ने होलिका दहन में कृषि  कानूनों की प्रतियों को जलाया
किसानों ने होलिका दहन में कृषि कानूनों की प्रतियों को जलाया

जागरण संवाददाता, कैथल:

loksabha election banner

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर विभिन्न संगठनों से जुड़े किसान नेताओं ने जिलेभर में तीन कानूनों की प्रतियों का होली में दहन किया। किसानों का मुख्य केंद्र छोटू राम चौक रहा। अध्यक्षता भरत सिंह बैनीवाल व संदीप भाल ने की। संचालन सुनील सहारण ने किया। महिला किसानों सहित सैकड़ों पुरुष किसानों ने हिस्सा लिया। किसान मंजीत करोड़ा, निहाल सिंह, कामरेड प्रेमचंद, सुभाष, जयप्रकाश शास्त्री ने कहा कि किसान पिछले चार माह से धरने पर बैठे हैं, लेकिन सरकार ने अभी तक किसानों के साथ सकारात्मक बातचीत नहीं की है। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी हठधर्मिता पर अड़ी हुई है। किसानों ने रविवार को होलिका दहन में कृषि कानूनों की प्रतियां इसलिए जलाई है ताकि दोबारा से ऐसे कानून न बने। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार कृषि कानून को वापस नहीं लेगी और एमएसपी पर गारंटी की खरीद का कानून नहीं बनाएगी। जींद रोड पर भी खेती बचाओ देश बचाओ संघर्ष समिति के सदस्यों ने प्रतियां जलाई। इस मौके पर होशियार गिल, महेंद्र सिंह व राजेश मौजूद थे।

किसानों ने तीन कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर जताया रोष

संवाद सहयोगी, ढांड:

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के सदस्यों ने तीनों कृषि कानूनों की पबनावा बस स्टैंड पर प्रतियां जलाई। अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष कामरेड बाबूराम व नौजवान संगठन के जिला प्रधान नरेश कुमार ने की। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लाए गए तीनों कानूनों व बिजली बिल 2020 का किसान-मजदूर जबरदस्त विरोध कर रहे हैं और इन्हें रद करने की मांग कर रहे हैं। साथ ही न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी का कानून बनाने की मांग कर रहे हैं। सरकार इनकी कोई सुनवाई नहीं कर रही है। इस मौक पर जिला कमेटी सदस्य रामसरुप, संजू, सुभाषचंद्र, बीरभान, रवि, जगदीश,काकू, विक्रम मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.