Move to Jagran APP

कृषि कानूनों के विरोध में किसान आज देंगे रेलवे स्टेशन पर धरना

संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों ने कृषि कानूनों के विरोध जींद रोड के पास धरना दिया। अध्यक्षता किसान बीरमति ने की। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Mar 2021 06:45 PM (IST)Updated: Mon, 15 Mar 2021 06:45 PM (IST)
कृषि कानूनों के विरोध में किसान  आज देंगे रेलवे स्टेशन पर धरना
कृषि कानूनों के विरोध में किसान आज देंगे रेलवे स्टेशन पर धरना

जागरण संवाददाता, कैथल: संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों ने कृषि कानूनों के विरोध जींद रोड के पास धरना दिया। अध्यक्षता किसान बीरमति ने की। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। किसान तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे है, लेकिन सरकार उनकी सुनवाई नहीं कर रही है। किसान वर्ग मेहनत कर अपने परिवार सहित पूरे देश का पेट भरता है। तीनों कृषि कानूनों के विरोध में 19 मार्च को अनाज मंडी में किसानों द्वारा धरना दिया जाएगा।

loksabha election banner

किसान सभा के जिला प्रधान महेंद्र सिंह ने कहा कि हमारा धरना तब तक जारी रहेगा, जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होती। सरकार को एमएसपी पर गारंटी दी जानी चाहिए। ताकि किसान की फसल लागत के हिसाब से मंडियों में बिक सकें।

वहीं सोमवार को रेलवे स्टेशन पर ट्रेड यूनियनों के साथ मिलकर धरना किसानों की तरफ से दिया जाएगा। 23 मार्च को शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु व सहदेव का शहीदी दिवस मनाया जाएगा, 26 मार्च को भारत बंद किया जाएगा व 28 मार्च को होली के दिन तीनों कृषि कानूनों की प्रतियां जलाई जाएंगी।

देश में बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार के खिलाफ आज करेंगे रोष प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, गुहला-चीका : संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर टटियाना टोल बेरियर पर चल रहा धरना 78वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता दर्शन सिंह विर्क लालपुर ने की। दर्शन सिंह ने बताया कि 15 मार्च को महंगाई व निजीकरण के विरोध में होने वाले प्रदर्शनों में भारी संख्या में किसान शामिल होंगे और बीएसएनएल कार्यालय चीका, सेक्टर-2 पार्क में इकट्ठा होकर प्रदर्शन करते हुए शहीद ऊधम सिंह चौक से रोष मार्च निकलाने का निर्णय लिया गया है। दर्शन ने किसानों को आह्वान किया कि आगामी 15 मार्च को अधिक से अधिक संख्या में किसान पार्क चीका में पहुंचे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ती हुई महंगाई को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के आदेशानुसार एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस संयुक्त संघर्ष तालमेल कमेटी गुहला, अखिल भारतीय किसान सभा, भारतीय किसान यूनियन चंढूनी, भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां भी भाग लेंगी। इस अवसर पर कुलविद्र बदसई, मांगा राम, अवतार सिंह, सुच्चा सिंह, गुरनाम सिंह पूर्व सरपंच, सुखा सरपंच सदरहेड़ी मौजूद थे।

धरना रहा जारी

अखिल भारतीय किसान सभा व भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां द्वारा संयुक्त रूप से रिलायंस पेट्रोल पंप चीका पर चल रहा धरना आज 90वें दिन भी जारी रहा। आज के धरने की अध्यक्षता डाक्टर बेदी राम गुज्जर ने की व मंच संचालन अजैब सिंह ने किया। साहब सिंह संधू, डाक्टर बेदी राम गुज्जर, अजैब सिंह डडौंता, बलविदर सिंह हरनोला, सतपाल सिंह कक्हेड़ी ने बताया कि महंगाई व निजीकरण के खिलाफ 15 मार्च को प्रदर्शन किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.