Move to Jagran APP

भारत बंद पर निजी बसें व पेट्रोल पंप रहेंगे बंद

दिल्ली किसान आंदोलन के समर्थन में भारत बंद का एलान किया गया है। इसमें जिले के किसान तितरम मोड़ कलायत व पाई में जाम लगाकर भारत बंद को समर्थन करेंगे। पेट्रोल पंप निजी बसें वकील मंडी कंप्यूटर सेंटर बाजार सहित विभिन्न संगठन भी पूर्ण रुप से हड़ताल में शामिल होंगे।

By JagranEdited By: Published: Tue, 08 Dec 2020 06:49 AM (IST)Updated: Tue, 08 Dec 2020 06:49 AM (IST)
भारत बंद पर निजी बसें व पेट्रोल पंप रहेंगे बंद
भारत बंद पर निजी बसें व पेट्रोल पंप रहेंगे बंद

जागरण संवाददाता, कैथल:

loksabha election banner

दिल्ली किसान आंदोलन के समर्थन में भारत बंद का एलान किया गया है। इसमें जिले के किसान तितरम मोड़, कलायत व पाई में जाम लगाकर भारत बंद को समर्थन करेंगे। पेट्रोल पंप, निजी बसें, वकील, मंडी, कंप्यूटर सेंटर, बाजार सहित विभिन्न संगठन भी पूर्ण रुप से हड़ताल में शामिल होंगे। किसान जवाहर पार्क में एकत्रित होकर छात्रावास रोड, मेन बाजार, मंडी से होकर तितरम मोड़ पर पहुंचेंगे। वहां पर 11 बजे से लेकर तीन बजे तक तितरम मोड़ पर जाम लगाएंगे। कोर्ट के सभी वकील ने भी किसानों के आंदोलन को समर्थन कर दिया है। उनका कहना है कि किसान आंदोलन के समर्थन में कोर्ट का कामकाज भी बंद रखा जाएगा। मंगलवार को 10 बजे कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला किसानों के समर्थन में पैदल मार्च निकालेंगे।

कृषि कानूनों के विरोध में निजी बसें रहेगी बंद-

कैथल: हरियाणा सहकारी परिवहन समिति कल्याण संघ की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान अनिल ढुल ने की। बैठक में फैसला लिया कि तीन कृषि कानूनों के विरोध में समिति आंदोलन का समर्थन करती है। आठ दिसंबर को पूर्ण रूप से सहकारी परिवहन समिति कल्याण संघ समर्थन करती है। इस मौके पर सूरजमल कुंडू, रामफल नैन, रामकुमार ढांडा, सतनाम सिंह, प्रदीप नैन, सत्यवान अत्री, नूतन शर्मा व दरबारा मौजूद थे। रोडवेज की बसों को बंद करने के कोई निर्देश नहीं आए हैं।

लेक्चरर एसोसिएशन के सदस्यों ने भारत बंद का किया समर्थन-

कैथल: हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन ने आठ दिसंबर को किसान संगठनों द्वारा प्रस्तावित भारत बंद का समर्थन किया है। जिला प्रधान ईश्वर ढांडा, वरिष्ठ उप प्रधान सुरेश राणा, राज्य संगठन सचिव रघुबीर शिमला, महासचिव सतबीर सौंगल ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार सत्ता में आई है, लगातार कर्मचारी, व्यापारी, मजदूर व किसान विरोधी नीतियां अपना रही है। इसके विरोध में समर्थन करेंगे। इस मौके पर कुलदीप बिढान, मंगल सिंह, राजकुमार ढुल मौजूद थे।

हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल ने भारत बंद का किया समर्थन

कैथल: हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की मीटिग कैथल के गोगामाडी में हुई। इसमें हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश प्रचार मंत्री राजीव गुप्ता, प्रदेश सचिव राम कुमार बंसल, कैथल शहर के प्रधान सिकंदर लाल गुप्ता एवं युवा प्रधान सुमित बंसल तथा अनेक पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक में निर्णय लिया गया कि सारा व्यापार मंडल जैसा कि हमारे प्रधान बजरंग दास गर्ग से हमारी बातचीत हुई, उसके अनुसार किसानों की मांगों का समर्थन करता है। इस मौके पर सुमेर बंसल सुनील, सतपाल मंगला, सुमित बंसल, शिव नारायण मौजूद थे।

किसान आंदोलन के समर्थन में करेंगे विरोध प्रदर्शन : रामपाल शर्मा

जासं, कैथल: तीन कृषि विरोधी कानूनों को रद करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति ने अपने आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए कल को भारत बंद का आह्वान हुआ है। संगठन किसानों के भारत बंद का पूरी मजबूती के साथ समर्थन करेगा। जिला सचिव रामपाल शर्मा, सहसचिव ओमपाल भाल, केंद्रीय कमेटी सदस्य शिवचरण व राजेंद्र मौजूद थे।

सर्वजात सर्वखाप करेगी किसान आंदोलन का समर्थन

कैथल: सर्वजात सर्वखाप की बैठक हुई। अध्यक्षता प्रेस प्रवक्ता भरत सिंह बैनीवाल ने की। संचालन संदीप भाल ने किया। बैनीवाल ने कहा कि बैठक में फैसला लिया है कि आठ सितंबर को सभी बिरादरियों के लोग आंदोलन में हिस्सा लेंगे। जब तक सरकार तीन कृषि कानून वापस नहीं लेती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.