Move to Jagran APP

बराला के इस्तीफे के लिए बनाएंगे दबाव : तंवर

जागरण संवाददाता, कैथल : कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि चंडीगढ़ प्रकर

By JagranEdited By: Published: Wed, 09 Aug 2017 10:45 PM (IST)Updated: Wed, 09 Aug 2017 10:45 PM (IST)
बराला के इस्तीफे के लिए बनाएंगे दबाव : तंवर
बराला के इस्तीफे के लिए बनाएंगे दबाव : तंवर

जागरण संवाददाता, कैथल : कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि चंडीगढ़ प्रकरण में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बराला व बीजेपी के बेटे को बचाने में सरकार जुटी हुई है। वे तब तक चैन से नहीं बैठेंगे, जब तक बराला अपने पद से इस्तीफा नहीं देते। इस शर्मनाक घटना को लेकर बराला व सरकार के खिलाफ 10 अगस्त को मशाल जुलूस निकाला जाएगा। यह जुलूस सेक्टर 17 से शाम छह बजे शुरू होगा। रात को ही आरोपियों ने बहादुर बेटी का अपहरण करने का प्रयास किया था हम रात को मशाल जुलूस जलाकर चंडीगढ़ में प्रकाश कर देंगे। तंवर बुधवार को कैथल की नई अनाज मंडी में आयोजित हरियाणा बचाओ रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मशाल जुलूस में लोगों को पहुंचने के लिए सभी के दोनों हाथ उठवाकर समर्थन मांगा। इस मौके पर पूर्व बिजली मंत्री कैप्टन अजय ¨सह यादव भी पहुंचे थे।

loksabha election banner

रैली को पूर्व मंत्री बिल्लू कादियान, पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष जसबीर गुर्जर, कांग्रेसी नेता अमराव ¨सह, देवी राम कसान, कर्मचंद गोयल, सुनील पंवार, पुष्पेंद्र लाटका, रमेश हरित, संतरो प्यौदा, सौरभ, चूहड़ ¨सह ने संबोधित किया। कई कार्यकर्ताओं ने तंवर व कैप्टन यादव को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।

बाक्स-1

बीजेपी मुक्त भारत के लिए दिखाएंगे एकजुटता

उन्होंने कहा कि आज के दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश से अंग्रेजों को भागने के लिए भारत छोड़ अभियान चलाया था। आज क्रांति दिवस है, इसलिए आज के दिन ही संकल्प लें कि प्रदेश से मनोहर सरकार व देश से भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेंगे।

गुजरात से आ रही बिजली

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस शासन में पांच हजार मेगावट बिजली पैदा की गई, लेकिन आज प्रदेश में बिजली को लेकर त्राहि-त्राहि मची हुई है। दूसरे प्रांतों में बिजली दी जा रही है। हरियाणा में बिजली कहां से देंगे, इन्होंने बिजली पैदा ही नहीं की है। गुजरात से जो बिजली लेकर आते हैं।

सत्ता के लालच में नीतिश

ने भाजपा से मिलाया हाथ

पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अजय यादव ने कहा कि सत्ता के लालच के चलते बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने भाजपा के साथ हाथ मिलाया है। तेजस्वी के खिलाफ उन्होंने साजिश ा रचा है। गुजरात में अब राज्य सभा के चुनावों के दौरान भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की। अहमद पटेल को एक साजिश के तहत हराने का प्रयास किया, विधायकों के वोट भी खरीदे, लेकिन वे इसके लिए चुनाव आयोग को बधाई देते हैं। अब पटेल की जीत से बौखलाई भाजपा कोर्ट में जाने की बात कहती है, कोर्ट में कांग्रेस भी जाएगी। यादव ने कहा कि जिस प्रकार आधार कार्ड से राशन वितरण प्रणाली को जोड़ा जा रहा है, उसी प्रकार वोट व इवीएम मशीन को भी जोड़ा जाए।

हरियाणा बचाओ के नाम पर

तंवर का शक्ति प्रदर्शन

-रैली में जुटी भारी भीड़, बड़ी संख्या में पहुंची महिलाएं

जागरण संवाददाता, कैथल : कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप ¨सह सुरजेवाला के गढ़ में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने रैली का आयोजन कर शक्ति प्रदर्शन किया। रैली में प्रदेशभर के विभिन्न जिलों से लोग ट्रैक्टर-ट्रालियों व अन्य वाहनों में पहुंचे। महिलाओं की भी हाजिरी काफी संख्या में थी। हालांकि सुरजेवाला के समर्थकों ने रैली से दूरी बनाए रखी।

बैनर व पोस्टर में नहीं दिखे सुरजेवाला व हुडा

अशोक तंवर समर्थकों ने नई अनाज मंडी में आयोजित हरियाणा बचाओ रैली के मंच पर जो बैनर लगाया हुआ था उसमें कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित हरियाणा प्रदेश से पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव व किरण चौधरी का फोटो लगाया हुआ था, जबकि कैथल विधानसभा से मौजूदा विधायक रणदीप ¨सह सुरजेवाला व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ¨सह हुडा का कहीं भी कोई फोटो नजर नहीं आया।

फोटो दिल में होना चाहिए,

बैनर पर क्या जरूरत है

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि बैनर पर फोटो हो या न हो इससे क्या फर्क पड़ता है। फोटो तो दिल में होना चाहिए। तंवर ने कहा कि रैली में लोग रोहतक, फरीदाबाद, सिरसा, करनाल, अंबाला, पानीपत सहित प्रदेश के कोने-कोने से लोग आए हैं। कैथल से हाजिरी सबसे ज्यादा रही है। अब तक जितनी भी रैली हुई हैं उन रैलियों में सबसे सफल रैली में इससे कह सकता हूं। उन्होंने आयोजकों को भी इसके लिए बधाई दी। कहा कि रैली में कैथल के गांव से काफी लोग पहुंचे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.