बच्चों ने देशभक्ति के गीतों की प्रस्तुति दे मोहा मन
मैरीगोल्ड पब्लिक स्कूल में बुधवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में पहुंचे मास्टर प्रेम चंद शर्मा कृष्ण लाल कथूरिया व सुरेन्द्र अरोड़ा ने शुरूआत की।
जागरण संवाददाता, कैथल :
मैरीगोल्ड पब्लिक स्कूल में बुधवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में पहुंचे मास्टर प्रेम चंद शर्मा, कृष्ण लाल कथूरिया व सुरेन्द्र अरोड़ा ने शुरूआत की। छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति के गीतों से वातावरण को देश भक्तिमय बना दिया। भारत माता बनी नन्ही-नन्ही नूर सलूजा, विशाखा सहौत्रा, लायरा रहेजा ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। मंच का संचालन अध्यापिका रीटा मोर ने किया। हरियाणवीं व पंजाबी गिद्दे के द्वारा छात्राओं ने समां बांधे रखा। चन्द्रशेखर आजाद, महात्मा गांधी बने छात्रों ने अपनी वक्तव्य में ऐसा महसूस करवा दिया कि जैसे वो साक्षात सामने उपस्थित हो । कार्यक्रम में चेतना शर्मा, आशीष पिलानी, रीधम शर्मा ने अपने देश भक्तिमय गीतों द्वारा सभी का ध्यानी अपनी और खिचा। कार्यक्रम में अंजली ठाकुर, निशा बत्रा, समृद्धि भूक्कल, मानवी वर्मा, खुशबू गुप्ता, नदनी, गुलाटी, गायत्री संधू, खुशबू वर्मा, सलोनी गिल, तमन्ना शर्मा, वाणी शर्मा मौजूद थे।