प्रीति ने रचाई सबसे सुंदर मेहंदी
राजकीय कन्या महाविद्यालय चीका शुक्रवार को मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कालेज के प्राचार्य डॉ. वीके मोदगिल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मेहंदी प्रतियोगिता में बीए प्रथम की छात्रा प्रीती पहले स्थान, प्रिया दूसरे व सिमरन तीसरे स्थान पर रही। विजेता छात्राओं को प्राचार्य ने पुरस्कृत किया गया।
संवाद सहयोगी, गुहला-चीका :

प्राचार्य ने कहा कि महाविद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इन आयोजनों से छात्राओं में छिपी प्रतिभा उजागर होती है। विभिन्न कलाओं की तरह मेंहदी कला भी छात्राओं में रचनात्मकता का संचार करती है। महिलाओं में मेहंदी लगाने में विशेष रूचि होती है। छात्राएं इस कला में निपुणता हासिल करके भविष्य में इसका इस्तेमाल व्यवसायिक तौर पर कर सकती हैं। इस अवसर पर सुनीता अरोड़ा, राजेंद्र अरोड़ा, सुरेंद्र रमन, विजय शर्मा, तरसेम ¨सह, सुखदेव ¨सह, कुल¨वदर ¨सह, दीपक वधवा, प्रियंका चहल मौजूद रहे। -------------