Move to Jagran APP

पुलिस ने नहीं दी सुरक्षा तो नप टीम ने अभियान किया बंद

कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में कोरोना की रफ्तार को काबू करने के लिए प्रशासन की तरफ से मास्क लगाना और दो गज दूरी नियम का पालन करना अनिवार्य किया हुआ है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Apr 2021 05:55 AM (IST)Updated: Sat, 24 Apr 2021 05:55 AM (IST)
पुलिस ने नहीं दी सुरक्षा तो नप टीम ने अभियान किया बंद

जागरण संवाददाता, कैथल: कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में कोरोना की रफ्तार को काबू करने के लिए प्रशासन की तरफ से मास्क लगाना और दो गज दूरी नियम का पालन करना अनिवार्य किया हुआ है। बिना मास्क लगाए शहर में घूमने वाले लोगों के चालान काटने के लिए नगर परिषद की तरफ से टीम बनाई गई थी। टीम ने दो दिन से चालान काटने का अभियान बंद कर रखा है। कारण है टीम को पुलिस सुरक्षा का न मिलना। 10 दिन पहले अभियान शुरू किया गया था। अब तक करीब 28 चालान ही नप टीम कर पाई है। शहर के लोग नप टीम का विरोध कर रहे हैं। कुछ तो ऐसे हैं, जो चालान कटवाने के बाद पैसे भी नहीं देकर जाते। कर्मचारियों के साथ विवाद न हो, इसके लिए नप ने पुलिस सुरक्षा मांगी थी। दो दिन से पुलिस कर्मचारी नप टीम के साथ नहीं जा रहे हैं। ऐसे में नप टीम ने विवाद के डर से अभियान ही बंद कर दिया है। ट्रैफिक पुलिस काट रही चालान

loksabha election banner

जिलेभर में ट्रैफिक पुलिस की टीमें बिना मास्क लगाए घूमने वाले लोगों के चालान काट रही है। लोगों को 500 रुपये का जुर्माना किया जा रहा है। पुलिस रोजाना 70 से 80 लोगों के चालान कर रही है। इसके अलावा पुलिस टीम लोगों को जागरूक भी कर रही है कि दो गज दूरी नियम का पालन करें और मास्क अनिवार्य रूप से लगाएं। लोगों को मास्क भी बांटे जा रहे हैं।

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बलबीर सिंह ने बताया कि बिना मास्क लगाए घूमने वालों के चालान काटने के लिए टीम लगाई हुई है। पुलिस सुरक्षा न मिलने के कारण अभियान बंद करने की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो पुलिस से सुरक्षा मांग ली जाएगी। पहले भी कर्मचारियों के साथ विवाद का मामला सामने आया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.