हरियाणा दिवस पर गांव पाई में हुई काव्य संगोष्ठी
गांव के साहित्य प्रेमियों ने कोरोना महामारी के चलते लंबे अंतराल के बाद हरियाणा दिवस पर काव्य संगोष्ठी आयोजित की गई।
By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Nov 2020 06:41 AM (IST)Updated: Mon, 02 Nov 2020 06:41 AM (IST)
जासं, कैथल : गांव के साहित्य प्रेमियों ने कोरोना महामारी के चलते लंबे अंतराल के बाद हरियाणा दिवस पर काव्य संगोष्ठी आयोजित की गई। गांव पाई में पिछले दो वर्षों से हर माह काव्य संगोष्ठी आयोजित की जाती है, लेकिन कोरोना महामारी के चलते सरकार के निर्देशों को देखते हुए काव्य संगोष्ठी का आयोजन बंद था। हरियाणा दिवस पर गांव के पुस्तकालय भवन में गांव के साहित्य प्रेमियों ने इस बार काव्य संगोष्ठी का आयोजन किया और सभी साहित्यकारों ने अपनी अपनी रचनाएं पढ़ी। इस मौके पर पंडित महेंद्र पाल, बच्चन सिंह पांचाल, मास्टर सतप्रकाश, देशराज शर्मा, मास्टर धर्मपाल, हरीराम गोस्वामी, हवा सिंह, सुरेंद्र कंवल, रमेश कुमार व मास्टर रामनीवास ने भाग लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें