Move to Jagran APP

डिब्बा बंद खाना छोड़कर घर की डाइट लें खिलाड़ी

खिलाड़ियों को अच्छे आहार के प्रति प्रेरित करने के लिए खेल विभाग की ओर से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जागरूक किया गया। कांफ्रेंस में खेल मंत्री संदीप सिंह और डा. रुचिका सोढ़ी मुख्य रूप से शामिल हुए।

By JagranEdited By: Published: Sat, 26 Sep 2020 06:24 AM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2020 06:24 AM (IST)
डिब्बा बंद खाना छोड़कर  घर की डाइट लें खिलाड़ी
डिब्बा बंद खाना छोड़कर घर की डाइट लें खिलाड़ी

जागरण संवाददाता, कैथल : खिलाड़ियों को अच्छे आहार के प्रति प्रेरित करने के लिए खेल विभाग की ओर से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जागरूक किया गया। कांफ्रेंस में खेल मंत्री संदीप सिंह और डा. रुचिका सोढ़ी मुख्य रूप से शामिल हुए। जिला सचिवालय में हुई वीडियो कांफ्रेंस में जिला खेल अधिकारी राज यादव की अध्यक्षता में विभिन्न खेलों के प्रशिक्षक और खिलाड़ी शामिल रहे। डा. रुचिका ने बताया कि खिलाड़ियों को पौष्टिक आहार खाना चाहिए। घर की डाइट दूध, दही, घी, लस्सी का ज्यादा से ज्यादा सेवन करना चाहिए। ये सभी शरीर को ऊर्जा देने वाले हैं। हमारे आस-पास ही भारी मात्रा में पौष्टिक आहार होता है, लेकिन आजकल कुछ खिलाड़ी बनावटी चीजें खाने लगे हैं।

prime article banner

बनावटी चीजें कुछ समय के लिए फायदेमंद हो सकती हैं, लेकिन उसके बाद उसका नुकसान ही होगा। डिब्बा बंद खाने से खिलाड़ियों को परहेज करना चाहिए। ताजा खाना ही खाना चाहिए।

खेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि भोजन को लेकर समयसारिणी बनानी चाहिए। ऐसा नहीं होना चाहिए कि जब भी मौका मिले तो खाते ही रहें। नियमित और पौष्टिक आहार से शरीर स्वस्थ रहेगा। अगर शरीर स्वस्थ रहेगा तो ही खिलाड़ी खेलों में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे।

ये कोच रहे मौजूद

हैंडबाल कोच डा. राजेश कुमार, एथलेटिक कोच सतनाम सिंह, कुश्ती कोच विजय चौहान, हॉकी कोच गुरबाज सिंह, जूडो कोच जोगिद्र सिंह, कुश्ती कोच देवेंद्र, कबड्डी कोच सुंदरदत्त, बॉक्सिग कोच अमरजीत, कुश्ती कोच सुनील, वुशू कोच रीटा, बास्केटबाल कोच शैलेस मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.