Move to Jagran APP

खेलो हरियाणा में भाग लेने के लिए खिलाड़ी रवाना

खेल विभाग की तरफ से 27 से 29 अगस्त तक छह जिलों में खेलो हरियाणा प्रतियोगिता करवाई जा रही है। इस प्रतियोगिता में 20 खेलों के खिलाड़ी भाग लेंगे। कैथल से खेलो हरियाणा के लिए 387 लड़के और लड़कियों का चयन हुआ है। वीरवार को सभी खिलाड़ी खेलो हरियाणा में भाग लेने के लिए रवाना हो चुके हैं। खिलाड़ियों के साथ संबंधित खेल के प्रशिक्षक भी गए हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Aug 2021 06:19 AM (IST)Updated: Fri, 27 Aug 2021 06:19 AM (IST)
खेलो हरियाणा में भाग लेने के लिए खिलाड़ी रवाना
खेलो हरियाणा में भाग लेने के लिए खिलाड़ी रवाना

जागरण संवाददाता, कैथल : खेल विभाग की तरफ से 27 से 29 अगस्त तक छह जिलों में खेलो हरियाणा प्रतियोगिता करवाई जा रही है। इस प्रतियोगिता में 20 खेलों के खिलाड़ी भाग लेंगे। कैथल से खेलो हरियाणा के लिए 387 लड़के और लड़कियों का चयन हुआ है। वीरवार को सभी खिलाड़ी खेलो हरियाणा में भाग लेने के लिए रवाना हो चुके हैं। खिलाड़ियों के साथ संबंधित खेल के प्रशिक्षक भी गए हैं। प्रतियोगिताएं गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल में होनी हैं। जिला खेल अधिकारी सतविद्र गिल ने बताया कि खेलो हरियाणा में गोल्ड लाने पर पांच हजार, रजत लाने पर तीन हजार और कांस्य पदक लाने पर दो हजार रुपये की नकद इनाम राशि दी जाएगी। उन्हें उम्मीद है कि जिले के खिलाड़ी ज्यादा से ज्यादा मेडल लेकर आएंगे। सभी खेलों के जिला स्तर पर ट्रायल लिए गए थे और बेहतर प्रदर्शन करने वालों का चयन खेलो हरियाणा के लिए हुआ था। कोरोना के कारण खेल विभाग की तरफ से प्रतियोगिताएं नहीं करवाई जा रही थी। खेल सेंटर भी कई महीनों तक बंद रहे थे। ऐसे में खिलाड़ियों को घरों में रह कर ही खेलों का अभ्यास करना पड़ा था। अब राज्य स्तर पर खिलाड़ियों को अपना खेल दिखाने का मौका मिला है।

loksabha election banner

बैडमिटन प्रतियोगिता में गितांश तनेजा, समीर, आस्था व रिद्धी की टीम रही प्रथम

सीवन (वि) : सीवन बैडमिटन अकादमी द्वारा पहली बैडमिटन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस इंटर क्लब प्रतियोगिता में क्लब के सभी सदस्यों ने भाग लिया। क्लब के संचालक रजत आनंद ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए पहले खिलाड़ियों का चयन किया। इस प्रतियोगिता में कुल 14 टीमों ने भाग लिया था, जिसमें सभी मैच डबल में हुए। प्रथम चरण में क्वार्टर फाइनल, दूसरे चरण में सेमीफाइनल मैच करवाए गए। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मैच 25 अगस्त की रात को करवाया गया। सेमिफाइनल में गितांश तनेजा व समीर और आस्था व रिद्धि की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता टीम को ट्राफी से सम्मानित किया। मनीष मेहता ने विजेताओं को ट्राफी से सम्मानित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.