राष्ट्र स्तरीय क्वान की डो चैंपियनशिप में जीता रजत पदक
हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल के दो विद्यार्थियों ने राष्ट्र स्तरीय क्वान की डो चैंपियनशिप रजत पदक हासिल किया। यह प्रतियोगिता क्वान-की-डो फैडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 17 से 19 जनवरी को महाराष्ट्र के औरंगाबाद में संपन्न हुई थी।
जागरण संवाददाता, कैथल :
हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल के दो विद्यार्थियों ने राष्ट्र स्तरीय क्वान की डो चैंपियनशिप रजत पदक हासिल किया। यह प्रतियोगिता क्वान-की-डो फैडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 17 से 19 जनवरी को महाराष्ट्र के औरंगाबाद में संपन्न हुई थी। बच्चों में आठवीं कक्षा की ऋचा, जिसने अंडर 14 ग्रुप में और प्रथम कक्षा के युवराज ने अंडर- आठ ग्रुप में दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्या मधु भल्ला ने विजेता बच्चों और उनके कोच शिव लोट को बधाई दी। भल्ला ने कहा कि हमें प्रतिदिन खेलों के लिए कुछ समय अवश्य निकालना चाहिए, ताकि अंदर छुपी प्रतिभा को एक सही दिशा मिल सके।