जनता ने लगाई नमो और मनो की नीतियों पर मोहर
लोकसभा कुरुक्षेत्र सीट पर भाजपा को मिली भारी जीत को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। सीवन गांव में एक बैठक करते हुए कार्यकर्ता ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की नीतियों की जीत है।
संवाद सहयोगी, सीवन :
लोकसभा कुरुक्षेत्र सीट पर भाजपा को मिली भारी जीत को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। सीवन गांव में एक बैठक करते हुए कार्यकर्ता ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की नीतियों की जीत है। हरियाणा में इतिहास रचते हुए सभी दस सीटों को जीतने में भाजपा सफल रही। कांग्रेस के गढ़ रोहतक में भी भाजपा ने पहली बार कमल खिलाने का काम किया।
मिशन 2019 विधानसभा चुनाव हलका गुहला के चेयरमैन बाल कृष्ण मोरे व युवा भाजपा नेता संदीप सैनी ने कहा कि विपक्ष को अपनी नकारात्मक सोच का परिणाम भुगतना पड़ा। लोकसभा चुनावों की तर्ज पर प्रदेश में 5 माह बाद होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा शानदार प्रदर्शन करके एक बार फिर से अपनी सरकार बनाएगी। इस अवसर पर देवेन्द्र हंस, यजुवेंद्र राणा काकू, महाबीर राणा, संदीप सैनी, विजय गोस्वामी, रमेश पूनिया, जोनी राणा, काला प्रजापत, शुभम व अमन कुमार मौजूद थे।
निशुल्क नेत्र जांच शिविर आज
संस, सीवन : आई मित्रा फाउंडेशन की तरफ से सीवन में आंखों की जांच का निशुल्क शिविर आज आयोजित किया जाएगा। इसमें आंखों की जांच आधुनिक मशीनों के द्वारा की जाएगी। डॉ. विकास मल्होत्रा ने बताया कि यह शिविर मल्होत्रा क्लीनिक के ऊपर आयोजित किया जा रहा है। इसमें निशुल्क नेत्र जांच के साथ-साथ आंखों की सुरक्षा व बचाव के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। इस शिविर में डा. सुरजीत, डॉ. वेद प्रकाश अपनी सेवाएं देंगे।
-