सरकारी कार्यालय में काम कराने आए लोग नहीं रख रहे शारीरिक दूरी का ख्याल
सरकारी कार्यालयों में काम करवाने आए लोगों द्वारा दो गज की दूरी का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। जबकि कार्यालयों के अधिकारियों व अधिकतम कर्मचारी कोरोना के नियमों का पालन कर रहे हैं।
जागरण संवाददाता, कैथल:
सरकारी कार्यालयों में काम करवाने आए लोगों द्वारा दो गज की दूरी का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। जबकि कार्यालयों के अधिकारियों व अधिकतम कर्मचारी कोरोना के नियमों का पालन कर रहे हैं। सभी कर्मचारियों व अधिकारियों के चेहरों पर तो मास्क दिखाई देता है, लेकिन कर्मचारी शारीरिक दूरी की पालना को करवाने के लिए लोगों से उलझते रहते हैं। उसके बाद भी लोग मानने को तैयार नहीं है। सभी कार्यालय में काम करवाते समय लोगों की कर्मचारियों के पास आपाधापी रहती है। नियमों को भूलकर कर्मचारियों से उलझते रहते हैं। मंगलवार दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर लघु सचिवालय की ई-दिशा केंद्र का दौरा किया। जहां पर कर्मचारियों के चेहरे पर मास्क तो दिखाई दिए। वहीं लोग एक दूसरे से सटे हुए खड़े थे। कर्मचारी काम के लिए एक-एक को बुला रहे थे। लोग मानने को तैयार नहीं थे। ऐसा कोरोना बीमारी से बचा नहीं जा सकता है। कोरोना के नियमों का पालन करना होगा। तभी हम इस महामारी से बच सकते है। अन्यथा बचा नहीं जा सकता है।
कर्मचारियों के चेहरों पर दिखा मास्क
कृषि विभाग कार्यालय में एक बजकर 20 मिनट पर दौरा किया गया। इसमें कर्मचारियों के चेहरों पर मास्क दिखाई दिया। कर्मचारी मास्क व शारीरिक दूरी का ध्यान में रखकर कार्यालय में काम कर रहे थे। उसके बाद कृषि विभाग के एसडीओ कार्यालय का दौरा किया गया। वहां पर भी कर्मचारी नियमों को ध्यान में रख कर काम में जुटे हुए थे।
बस स्टैंड पर यात्री नहीं रख रहे दो गज की दूरी
12 बजकर 50 मिनट पर बस स्टैंड के एसएस कार्यालय का दौरा किया। वहां सभी अधिकारी व कर्मचारियों के चेहरे पर मास्क दिखाई दिया। कार्यालय की कुर्सियां शारीरिक दूरी को ध्यान में रखते हुए रखी हुई थी, लेकिन बस स्टैंड पर यात्रियों के चेहरे पर मास्क नहीं दिखाई दिया। एक दूसरे से सटे हुए खड़े थे।