जागरूकता के बाद भी लोग नहीं दिखा रहे परिवार पहचान पत्र बनवाने में रुचि
सरकार की ओर से सभी परिवारों के लिए परिवार पहचान पत्र बनवाना अनिवार्य कर दिया गया है। जिले में इस कार्य की जिम्मेदारी नगर परिषद और नगर पालिकाओं को दी गई है।
जागरण संवाददाता, कैथल: सरकार की ओर से सभी परिवारों के लिए परिवार पहचान पत्र बनवाना अनिवार्य कर दिया गया है। जिले में इस कार्य की जिम्मेदारी नगर परिषद और नगर पालिकाओं को दी गई है। नगर परिषद की ओर से लगातार शहर के लोगों को परिवार पहचान पत्र बनवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। छुट्टी के दिन भी काउंटर खोले जा रहे हैं, लेकिन उसके बाद भी बहुत कम लोग पहुंच रहे हैं। करीब छह महीने पहले पहचान पत्र बनाने का कार्य शुरू किया गया था। उस समय करीब 22 हजार लोगों ने जानकारी दी थी, लेकिन लगभग हर परिवार की जानकारी गलत अपडेट हो गई थी। अब गलत जानकारी को ठीक किया जा रहा है और परिवार की पूरी जानकारी अपडेट की जा रही है। शहर में करीब 40 हजार परिवार हैं, जिनमें से दस हजार परिवारों ने पहचान पत्र अपडेट नहीं करवाए हैं। 30 हजार परिवारों ने जानकारी अपडेट करवा ली है। जो परिवार रह गए हैं, उन्हें जागरूक करने के लिए 50 सक्षम युवाओं को भी वार्डों में भेजा जा रहा है। इसके अलावा रिक्शा छोड़कर भी जागरूक किया गया था। वार्ड के पार्षदों को भी इस कार्य में सहयोग करने के लिए बोला हुआ है। इसके बाद भी हजारों परिवार पहचान पत्र नहीं बनवा रहे हैं। सक्षम युवाओं की टीमों को वार्डों में भेजा जा रहा
नप के लेखाकार अधिकारी साहब राम ने बताया कि अब तक 30 हजार परिवारों की जानकारी अपडेट की जा चुकी है। लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सक्षम युवाओं की टीमों को वार्डों में भेजा जा रहा है। करीब दस हजार परिवार ऐसे हैं, जिन्होंने जानकारी अपडेट नहीं की है। ------