लगातार 13 घंटे तक कार्य कर रहे पटवारी दिलबाग सिंह
कोरोना संकट के बीच खंड सीवन में कार्यरत पटवारी दिलबाग सिंह लगातार 13 घंटे कार्य कर रही हैं। पटवारी दिलबाग को गांव कवारतन और डोहर का जिम्मा दिया गया
जागरण संवाददाता, कैथल: कोरोना संकट के बीच खंड सीवन में कार्यरत पटवारी दिलबाग सिंह लगातार 13 घंटे कार्य कर रही हैं। पटवारी दिलबाग को गांव कवारतन और डोहर का जिम्मा दिया गया। वह यहां और साथ के कुछ गांवों में प्रवासी मजदूरों की जानकारी जुटाने की ड्यूटी लगाई गई है। इस दौरान वह उन्हें घर तक पहुंचाने में उनका रजिस्ट्रेशन करवाने का भी कार्य कर रहे हैं। यहां रह रहे प्रवासी मजदूरों की जानकारी जिला प्रशासन के आला अधिकारियों को पहुंचाते हैं। वह सुबह आठ बजे से ही अपना कार्य शुरू कर देते हैं। प्रवासी मजदूरों की जानकारी जुटाने के बाद आला अधिकारियों को देते हैं। शाम को नौ बजे के बाद ही घर लौटते हैं। वह 13 घंटे तक कार्य करते हैं। दिलबाग सिंह ने बताया कि दोपहर 12 बजे तक कार्यालय में रहकर कार्य करते हैं। इसके बाद शाम तक प्रवासी मजदूरों की जानकारी हासिल करते हैं। सीनियर अधिकारियों का भी पूरा सहयोग इस दौरान उन्हें मिल रहा है।
परिवार वालों का मिल रहा सहयोग :
दिलबाग सिंह ने बताया कि वैसे तो महामारी के इस संकट में सभी सरकारी कर्मचारी ही महायोद्धाओं के रूप में कार्य कर रहे है। इन सभी कर्मचारियों का बहुत अहम योगदान लॉकडाउन के लागू होने के बाद से लेकर अब तक रहा है। इनके परिवार के सदस्यों को भी काफी चिता रहती है। लेकिन उसके परिवार वाले इस बीमारी के बीच पूरा सहयोग कर रहे है। उनकी पत्नी बार-बार उन्हें फोन कर उनका हाल पूछती है। उन्हें सुरक्षा के उपायों को निरंतर करने की जानकारी देते हैं। सामान्य दिनों में तो कोई परेशानी नहीं थी। जब से कोरोना की बीमारी आई है। तभी से कार्य काफी बढ़ गया है। कभी-कभी तो रात के 11 से 12 भी बज जाते हैं।