Move to Jagran APP

पैक्स कर्मियों ने किया सरकार की नीतियों के खिलाफ रोष व्यक्त

पैक्स कर्मचारियों की ओर से रोष सभा का आयोजन कर सरकार की नीतियों के खिलाफ रोष व्यक्त किया गया। पैक्स कर्मचारी महासंघ हरियाणा के महासचिव कृष्ण कौल ने सभा की अध्यक्षता की। कृष्ण कौल ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा 11 सितंबर को पैक्स कर्मचारियों की पदोन्नति 50 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत करके कर्मचारियों के साथ अन्याय किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Sep 2019 09:14 AM (IST)Updated: Sat, 14 Sep 2019 09:14 AM (IST)
पैक्स कर्मियों ने किया सरकार की नीतियों के खिलाफ रोष व्यक्त
पैक्स कर्मियों ने किया सरकार की नीतियों के खिलाफ रोष व्यक्त

संवाद सहयोगी, ढांड : पैक्स कर्मचारियों की ओर से रोष सभा का आयोजन कर सरकार की नीतियों के खिलाफ रोष व्यक्त किया गया। पैक्स कर्मचारी महासंघ हरियाणा के महासचिव कृष्ण कौल ने सभा की अध्यक्षता की। कृष्ण कौल ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा 11 सितंबर को पैक्स कर्मचारियों की पदोन्नति 50 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत करके कर्मचारियों के साथ अन्याय किया गया है। पदोन्नति टेस्ट लेकर करना व 7वें वेतनमान के लिए सरकार की ओर से ब्याज माफी में 70 प्रतिशत रिकवरी होने के बाद पे-स्केल लागू करना के फैसले का कर्मचारी विरोध करते हैं। सहकारी बैंक व हरको बैंक की ओर से नियमों से चार प्रतिशत ब्याज अधिक लगाया जा रहा है। पैक्स किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज पर लोन दे रहा है। यह पैसा दो से तीन वर्ष बाद पैक्स को सरकार से मिलता है। पैक्स के घाटे को लेकर तथ्यों सहित सरकार व विभाग को कई बार अवगत करवाया जा चुका है। सभी सहकारी बैंक घाटे में चल रही है। हरको बैंक व हरियाणा सरकार का बजट भी घाटे में है। सरकार कर्मचारियों पर शर्तों को थोप रही है। पैक्स के कर्मचारियों पर जो पदोन्नति में शर्त लागू की गई है इसका परिणाम आने वाले चुनाव में पैक्स कर्मचारी भी शर्तों के आधार पर ही देंगे। सरकार को इसका खामियाजा विधानसभा चुनावों में भुगतना पड़ सकता है। ----------

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.