Move to Jagran APP

गुहला के सरकारी अस्पताल में जल्द लगेगा ऑक्सीजन प्लांट : ईश्वर सिंह

विधायक ईश्वर सिंह ने सोमवार को गुहला अस्पताल का निरीक्षण किया। विधायक ने कहा कि कोरोना मरीजों को समय पर ऑक्सीजन उपलब्ध करवाना एक बड़ी चुनौती है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 11 May 2021 06:25 AM (IST)Updated: Tue, 11 May 2021 06:25 AM (IST)
गुहला के सरकारी अस्पताल में जल्द लगेगा ऑक्सीजन प्लांट : ईश्वर सिंह
गुहला के सरकारी अस्पताल में जल्द लगेगा ऑक्सीजन प्लांट : ईश्वर सिंह

संवाद सहयोगी, गुहला-चीका : विधायक ईश्वर सिंह ने सोमवार को गुहला अस्पताल का निरीक्षण किया। विधायक ने कहा कि कोरोना मरीजों को समय पर ऑक्सीजन उपलब्ध करवाना एक बड़ी चुनौती है। इस कठिन समय में समाजसेवी संस्थाएं भी मदद के लिए आगे आएं। क्षेत्र में कोरोना का संक्रमण का प्रभाव अभी कम नहीं हो रहा है। इसलिए सरकार और प्रशासन इस संक्रमण को रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रहे है। उन्होंने कहा कि कोरोना वेक्सीन सभी को लगवानी चाहिए। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डा. प्रीति गर्ग ने विधायक को जानकारी देते हुए बताया कि गुहला उपमंडल अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि लगभग 15 दिनों के भीतर यह प्लांट शुरू हो जाएगा। इस आक्सीजन प्लांट की स्थापना के लिए जरूरी उपकरण जल्द लगाए जाएंगे, जिससे प्लांट स्थापित किया जा सके। उन्होंने कहा कि कोविड सैंपलिग बढाई जा रही है, साथ ही कोविड वैक्सीन भी लगातार लगाई जा रही है। गुहला अस्पताल के तहत अन्य केंद्रों के संबंध में भी जानकारी ली गई। डा. प्रीति ने बताया कि गुहला उपमंडल में कुल 173 होम आइसोलेशन मरीज है, 9 मरीज कैथल अस्पताल में व एक शाह अस्पताल में दाखिल है। विधायक ने कहा कि जनता को किसी भी तरह की परेशानी आने पर वे किसी भी समय उनसे संपर्क कर सकते हैं। इस महामारी के समय सभी का साथ जरुरी है। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से गरीब वर्ग के कोविड मरीजों को पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी मिलेगी। इस मौके पर डीएसपी किशोरी लाल, हलका जजपा अध्यक्ष अवतार सीड़ा मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.