Move to Jagran APP

अमेरिका भिजवाने के नाम पर 15 लाख हड़पे, तीन के खिलाफ केस दर्ज

अमेरिका भिजवाने के नाम पर एक व्यक्ति के साथ 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Sep 2020 06:13 AM (IST)Updated: Fri, 18 Sep 2020 06:13 AM (IST)
अमेरिका भिजवाने के नाम पर 15 लाख  हड़पे, तीन के खिलाफ केस दर्ज
अमेरिका भिजवाने के नाम पर 15 लाख हड़पे, तीन के खिलाफ केस दर्ज

जागरण संवाददाता, कैथल : अमेरिका भिजवाने के नाम पर एक व्यक्ति के साथ 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

loksabha election banner

पुलिस को दी शिकायत में पूंडरी निवासी कंवरपाल ने आरोप लगाया कि उसके बेटे विशाल को विदेश भिजवाने के नाम पर संगरौली निवासी बृजेश, किरण और सांच निवासी जगतार सिंह ने धोखाधड़ी करते हुए रकम हड़पी है। आरोप लगाया कि वह अपने बेटे को भेजने को इच्छुक था ताकि वह वहां जाकर अपना रोजगार कर सके। इसके लिए उसका संपर्क जगतार सिंह के साथ हुआ। उसने उसे किरण और बृजेश के बारे में जानकारी दी। कहा कि इस कार्य के लिए जगतार सिंह ने 15 लाख रुपये देने की मांग की। उसने कहा कि एक लाख रुपये पहले नकद देने होंगे और 14 लाख रुपये विदेश जाने के बाद दे देना।

बाक्स-2018 में की थी धोखाधड़ी, आज तक नहीं दिये पैसे

शिकायतकर्ता ने बताया कि एक अक्टूबर 2018 को उसने किरण, बृजेश और जगतार सिंह को एक लाख रुपये और बेटे का पासपोर्ट दे दिया। तीनों ने कहा कि वहां उसे कोई दिक्कत नहीं आएगी। उसका बेटा भी वहां अमेरिका में रहता है। चार अक्टूबर 2018 को उन्होंने उसके बेटे को जहाज में बैठा दिया। इसके बाद जगतार सिंह उसके पास आया और कहने लगा की तीन लाख रुपये दे दो यह कागजात और वीजा का खर्च है। उसने तीन लाख रुपये दे दिए।

इसके बाद फिर जगतार सिंह ने 11 लाख रुपये की मांग करने लगे। आरोपितों ने कहा कि ऐसा नहीं करेगा तो काम नहीं बनेगा। इसके बाद उन्होंने उसके बेटे से बात करवाई तो बेटे ने कहा कि यह लोग उसे परेशान कर रहे हैं और बंदी बनाने की बात कह रहे हैं।

इसके बाद उसने 11 लाख रुपये जमा करवा दिए, लेकिन इसके बाद आरोपितों ने उसके बेटे का पासपोर्ट रख लिया। जब उसका बेटा अमेरिका पहुंचा तो पासपोर्ट नहीं होने के कारण उसे वापस भेज दिया। इस तरह से आरोपितों ने उसके साथ धोखाधड़ी करते हुए 15 लाख रुपये ऐंठ लिए। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।

वर्जन : पुलिस जांच कर रही है

पूंडरी पुलिस थाना से एसआइ भागीरथ ने बताया कि पुलिस ने विदेश भिजवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस जांच कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.