Move to Jagran APP

शहर के नौ वार्डों में खर्च होंगे एक करोड़ 15 लाख, टेंडर लगाए

कैथल नगर परिषद की तरफ से करीब डेढ़ साल के बाद ार्डों में विकास को महत्व दी जाएगी।

By JagranEdited By: Published: Thu, 08 Apr 2021 07:15 AM (IST)Updated: Thu, 08 Apr 2021 07:15 AM (IST)
शहर के नौ वार्डों में खर्च होंगे एक करोड़ 15 लाख, टेंडर लगाए
शहर के नौ वार्डों में खर्च होंगे एक करोड़ 15 लाख, टेंडर लगाए

जागरण संवाददाता, कैथल: नगर परिषद की तरफ से करीब डेढ़ साल के बाद वार्डों में विकास कार्यों को लेकर टेंडर लगाए गए हैं। 31 में से नौ वार्डों के टेंडर लगे हैं, जिनमें करीब एक करोड़ 15 लाख रुपये खर्च होने हैं। इस राशि से वार्डों में नई गलियां, रिपेयर का कार्य, हाइमास्ट लाइट सहित अन्य विकास कार्य किए जाएंगे। जो वार्ड रह गए हैं, उन वार्डों में टेंडर लगाने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। जल्द ही उनके टेंडर भी ऑनलाइन कर दिए जाएंगे। बता दें कि कोरोना के समय में नगर परिषद का बजट खत्म हो गया था। निदेशालय की ओर से बजट भी नहीं भेजा गया। कुछ दिन पहले ही पांच करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी नप के खाते में आई थी। पार्षद भी कई महीनों से टेंडर लगाने की मांग कर रहे थे। अब नप ने टेंडर लगाने का काम शुरू कर दिया है। छह अप्रैल को टेंडर लगाए गए हैं, जो 20 अप्रैल को खोले जाने हैं। टेंडर खोलने के बाद ही वर्क ऑर्डर जारी किए जाएंगे और वार्डों में विकास कार्य शुरू हो जाएंगे।

loksabha election banner

इन वार्डों में खर्च होगी इतनी राशि वार्ड संख्या राशि वार्ड तीन सात लाख वार्ड नौ 15 लाख वार्ड 12 16 लाख वार्ड 13 17 लाख वार्ड 15 दस लाख वार्ड 16 15 लाख वार्ड 24 दस लाख वार्ड 27 दस लाख वार्ड 29 15 लाख सभी वार्डों के लगेंगे टेंडर

पहले चरण में नगर परिषद की तरफ से 31 में से नौ वार्डों के टेंडर ही लगाए गए हैं। कुछ महीने पहले सभी वार्डों के पार्षदों से विकास कार्यों को लेकर कार्यों की सूची मांगी गई थी। जिन पार्षदों ने सूची दी थी उनके एस्टीमेट भी तैयार कर दिए गए थे। अब दूसरे चरण में वार्डों के टेंडर लगाए जाने हैं। करीब दो करोड़ रुपये के टेंडर लगाए जाएंगे।

सीएम घोषणा के तहत भी होने हैं कार्य

शहर के वार्डों में सीए घोषणा के तहत दस करोड़ 23 लाख रुपये के विकास कार्य होने हैं। 31 में से 16 वार्डों में ही ये काम करवाए जाएंगे। इन वार्डों में होने वाले विकास कार्यों की सूची बनाकर शहरी स्थानीय निकाय को भेजी हुई है। निकाय विभाग से स्वीकृति मिलते ही नप की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। बता दें कि इस राशि से ज्यादातर भाजपा समर्थित वार्डों में ही विकास कार्य करवाए जाएंगे। एक साल पहले हुई हाउस की बैठक में सीएम घोषणा के कार्यों को लेकर विवाद हो चुका है। फिलहाल निदेशालय की ओर से अनुमति मिलने का इंतजार किया जा रहा है।

नप के कार्यकारी अधिकारी बलबीर सिंह ने बताया कि पहले चरण में नौ वार्डों में एक करोड़ 15 लाख रुपये के विकास कार्यों के टेंडर लगाए गए हैं। जल्द ही अन्य वार्डों में भी टेंडर लगाए जाएंगे।

नगर परिषद की चेयरपर्सन सीमा कश्यप ने बताया कि कोरोना के कारण डेढ़ साल से विकास कार्य नहीं हो पा रहे थे। बजट का भी अभाव चल रहा था। अब नौ वार्डों में विकास कार्य करवाने के लिए टेंडर लगाए गए हैं। इसके अलावा सभी वार्डों में टेंडर लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.