काल सर्प दोष की शांति के लिए कराया रुद्राभिषेक
दुर्गा मंदिर स्थित शिव मंदिर में आचार्य पंडित राम भगत हरित की अध्यक्षता में नाग पंचमी पर्व पर काल सर्प दोष की शांति के लिए रुद्राभिषेक कराया गया
संस, राजौंद : दुर्गा मंदिर स्थित शिव मंदिर में आचार्य पंडित राम भगत हरित की अध्यक्षता में नाग पंचमी पर्व पर काल सर्प दोष की शांति के लिए रुद्राभिषेक कराया गया। इस दौरान करनाल से रिकू, निर्मल, भूषण गुप्ता राजौंद से सह परिवार, मदन सिंह राणा, नत्थू सिंह राणा ने कालसर्प दोष की शांति के लिए पूजा अर्चना करवाई। आचार्य राम भगत हरित ने बताया कि प्रत्येक वर्ष सावन माह शुक्ल पक्ष पर पंचमी को किया जाता है। इस दिन जिनकी जन्म कुंडली में काल सर्प दोष है उस दोष की शांति के लिए यह पूजा पाठ विशेष शास्त्र विधि से संपन्न किया जाता है। विद्वान ब्राह्मणों द्वारा अभिषेक, नाग गायत्री का जप व हवन यज्ञ से संपन्न किया गया।
आचार्य ने बताया कि काल सर्प दोष के कारण जीवन में बाधाएं उत्पन्न हो सकती है। यह काल सर्प दोष कुंडलियों में बारह प्रकार का पाया जाता है। सावन के पूरे माह में प्रतिदिन जला अभिषेक करने का भी विशेष महत्व है। इसलिए प्रत्येक श्रद्धालु को सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप