Move to Jagran APP

गोपाष्टमी पर्व पर गोमाता की पूजा कर खिलाया चारा

जिले भर की गोशालाओं में गोपाष्टमी का पर्व बड़े की धूमधाम से मनाया गया। कुरुक्षेत्र गोशाला व गोपाल गोशाला गोपाष्टमी पर्व पर हवन यज्ञ किया गया। यज्ञ के बाद पूजा के लिए आए लोगों में प्रसाद वितरित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 12:01 AM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 12:01 AM (IST)
गोपाष्टमी पर्व पर गोमाता की 
पूजा कर खिलाया चारा
गोपाष्टमी पर्व पर गोमाता की पूजा कर खिलाया चारा

जागरण संवाददाता, कैथल : जिले भर की गोशालाओं में गोपाष्टमी का पर्व बड़े की धूमधाम से मनाया गया। कुरुक्षेत्र गोशाला व गोपाल गोशाला गोपाष्टमी पर्व पर हवन यज्ञ किया गया। यज्ञ के बाद पूजा के लिए आए लोगों में प्रसाद वितरित किया गया। हनुमान वाटिका के मुख्य पुजारी विशाल शर्मा ने गोशाला में पूजा अर्चना करवाई। कुरुक्षेत्र गोशाला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर परिषद चेयरपर्सन सीमा कश्यप व पूर्व नप चेयरपर्सन उर्मिल कोलिया ने भाग लिया।

loksabha election banner

गो भक्तों ने गोशालाओं में जाकर गायों को अपने हाथों से चारा खिलाया। गोपाष्टमी पर्व पर लोगों ने गोशालाओं में जाकर जमकर दान भी दिया। लोगों ने गाय के बछड़ों के आगे दिए जलाए और दूध चढ़ाकर उनकी पूजा की।

गोमाता को चारा खिलाकर उनकी पूजा अर्चना की जाती है। सीमा कश्यप ने कहा कि गाय को ¨हदू धर्म में माता का दर्जा दिया हुआ है। हमें गोमाता को बचाने के लिए प्रयास करना चाहिए। गाय की सेवा करने से पुण्य प्राप्त होता है। वहीं गोपाल गोशाला में पूजा के बाद सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग में भगवान कृष्ण के भजनों का गुणगान किया गया। गोशाला में हर वर्ष कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। भक्तों को खीर का प्रसाद वितरित किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.