Move to Jagran APP

शुक्रवार शाम को आंधी के बाद हुई तेज बरसात

शुक्रवार शाम को अचानक मौसम बदल गया। सुबह की शुरुआत जहां तेज गर्मी से हुई वहीं शाम को आसमान में बादल छा गए। शाम को छह बजे आंधी चली। सड़कों पर लोग सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़ते नजर आए।

By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Jun 2021 06:45 AM (IST)Updated: Sat, 05 Jun 2021 06:45 AM (IST)
शुक्रवार शाम को आंधी के बाद हुई तेज बरसात
शुक्रवार शाम को आंधी के बाद हुई तेज बरसात

जागरण संवाददाता, कैथल: शुक्रवार शाम को अचानक मौसम बदल गया। सुबह की शुरुआत जहां तेज गर्मी से हुई, वहीं शाम को आसमान में बादल छा गए। शाम को छह बजे आंधी चली। सड़कों पर लोग सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़ते नजर आए। साढ़े बजे के करीब बरसात शुरू हो गई। वहीं सुबह के समय धूप निकली। भीषण गर्मी में दिन भर घरों में लोगों के पसीने छूटे रहे हैं। चौराहों व बाजारों में तेज धूप से लोग परेशान दिखे। गर्मी के चलते घरों में कूलर, पंखे चलने के बावजूद लोगों को राहत नहीं मिल रही थी। लोगों को गर्मी से राहत मिली। इसके बाद वातावरण में ठंडक घुल गई। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आगामी दिनों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस मौसम से नरमा कपास व धान की पनीरी को फायदा होगा।

loksabha election banner

मौसम के अनुसार ही करे फसलों की बिजाई: रमेश चंद्र

मौसम विज्ञानी डा.रमेश चंद्र ने कहा कि मौसम को ध्यान में रखकर ही किसान फसल की बिजाई करें। नरमा कपास व धान की पनीरी के लिए यह बरसात फायदेमंद रहेगी।

पेड़ पौधे ही हमें ऑक्सीजन देते हैं: अभि मेहता

संवाद सहयोगी, सीवन

समाज सेवी अभि मेहता ने सीवन में पौधा रोपण किया। अभि मेहता ने कहा कि पेड़ पौधे ही हमें ऑक्सीजन देते है। यदि हम पौधे लगाते हैं और उनकी देखभाल नहीं करते हैं तो उन पौधों को लगाने का कोई लाभ नहीं है। यह हमारा कर्तव्य बनता है कि जब हम पौधे लगाएं तो उनकी रक्षा भी करें। उन्हें पानी दें, उन्हें बेसहारा पशुओं से बचाएं। इस मौके पर रमेश पंवार, राकेश रत्न, सुरेंद्र जांगड़ा व कमल शर्मा मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.