हुडा सेक्टर 19 में बनेगा वृद्धाश्रम : भीमसेन
कैथल हुडा के सेक्टर 19 में वार्ड नंबर 10 के पार्षद प्रतिनिधि भीमसेन अग्रवाल वार्ड के बुजुर्गों से उनकी समस्याओं को लेकर मिले। पार्षद प्रतिनिधि ने बुजुर्गों की सभी समस्याओं को सुना और जल्द ही हल करने का आश्वासन दिया। अग्रवाल ने बताया कि बुजुर्गों ने प्रमुख रूप से वार्ड 10 में वृद्ध आश्रम बनवाने की मांग रखी थी।
जागरण संवाददाता, कैथल : हुडा के सेक्टर 19 में वार्ड नंबर 10 के पार्षद प्रतिनिधि भीमसेन अग्रवाल वार्ड के बुजुर्गों से उनकी समस्याओं को लेकर मिले। पार्षद प्रतिनिधि ने बुजुर्गों की सभी समस्याओं को सुना और जल्द ही हल करने का आश्वासन दिया। अग्रवाल ने बताया कि बुजुर्गों ने प्रमुख रूप से वार्ड 10 में वृद्ध आश्रम बनवाने की मांग रखी थी। इस पर उन्होंने बुजुर्गों को विश्वास दिलाया कि उनका भरसक प्रयास होगा कि जल्द से जल्द वार्ड 10 में वृद्ध आश्रम बनवाया जाएगा। इसके लिए उन्होंने आश्रम बनवाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। बुजुर्ग हमारा सम्मान और अभिमान है। हमें बुजुर्गों से अच्छा सिखने को मिलता है। बुजुर्गों का आशीर्वाद भगवान के आशीर्वाद की तरह है। बुजुर्गों ने अपने हाथों से हलवा बनाकर भी खिलाया और उन्हें सम्मानित भी किया। बुजुर्गों ने पार्षद प्रतिनिधि को अपने तजुर्बों, कई प्रकार की सामाजिक और धार्मिक जानकारियां देकर मार्गदर्शन भी किया। इस मौके पर डा. गुलाब, बदन सिंह नैन, जगदीश, मास्टर टेकचंद, मास्टर रूपराम, बारू राम, जीत सिंह, राम सिंह, परशुराम मौजूद थे।
तन-मन और पर्यावरण की शुद्धि करता है हवन यज्ञ : ढांडा
संवाद सहयोगी, गुहला-चीका : डीएवी कालेज चीका में हवन यज्ञ करवाया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डा. रमेश लाल ढांडा ने कहा कि हवन वैदिक परंपरा का एक महत्वपूर्ण अंग है। उन्होंने कहा कि हवन से न केवल तन और मन स्वस्थ और पवित्र होता है, अपितु वातावरण का शुद्धिकरण भी होता है। इसीलिए प्रत्येक डीएवी संस्था में प्रति सप्ताह और यहां तक कि प्रतिदिन भी हवन यज्ञ के आयोजन किए जाते हैं। इस अवसर पर उन्होंने सभी कर्मचारियों का धन्यवाद किया और कहा कि उनके साथ बिताए हुए पल सदैव उनके साथ रहेंगे।