बसों में अब 52 यात्रियों की बैठने की अनुमति
रोडवेज विभाग की तरफ से शुक्रवार को लॉकडाउन से पहले की तरह ही बसों का संचालन किया है। किसी प्रकार की यात्रियों की संख्या पर पाबंदी नहीं रही है। वहीं अब 52 यात्रियों की बैठने की अनुमति के बाद रोडवेज की व्यवस्था अब पटरी पर लौटनी शुरू हो गई है। गरण संवाददाता कैथल रोडवेज विभाग की तरफ से शुक्रवार को लॉकडाउन से पहले की तरह
जागरण संवाददाता, कैथल: रोडवेज विभाग की तरफ से शुक्रवार को लॉकडाउन से पहले की तरह ही बसों का संचालन किया है। किसी प्रकार की यात्रियों की संख्या पर पाबंदी नहीं रही है। वहीं अब 52 यात्रियों की बैठने की अनुमति के बाद रोडवेज की व्यवस्था अब पटरी पर लौटनी शुरू हो गई है। बस स्टैंड परिसर पर लगातार यात्रियों की भीड़ जुट रही हैं। बस स्टैंड पर यात्री दो गज की दूरी का ख्याल नहीं रख रहे है। मास्क के बिना बस स्टैंड पर प्रवेश कर रहे है। कोरोना महामारी के नियमों की पालना करना भूल गए हैं।
शुक्रवार को सुबह से ही बस स्टैंड परिसर में यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान टिकट काउंटर पर टिकट लेने के लिए यात्रियों दो गज की दूरी का ख्याल भी नहीं रखा। कई यात्रियों के चेहरे पर मास्क नहीं दिखाई दिया। लाइन में टिकट लेते समय यात्री काफी धक्कामुक्की करते भी दिखाई दिए। इससे कोरोना संक्रमण फैलने का डर बना हुआ है।
बता दें कि बस स्टैंड परिसर में बढ़ती भीड़ को कंट्रोल करने में रोडवेज के कर्मचारी व्यवस्था बनाने के लिए भी जुटे हुए है। लेकिन यात्री स्वयं भी लापरवाही का बड़ा कारण बन रहे हैं। अधिक संख्या में बस स्टैंड परिसर में भीड़ जमा होने के बाद कर्मचारियों के लिए बड़ी परेशानी का सबब बना हुआ है। इससे कभी भी संक्रमण फैल सकता है। बस स्टैंड परिसर में पुलिस चौकी भी है, लेकिन फिर लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे। इससे अब ठीक से यात्रियों के शरीर का तापमान की भी जांच नहीं हो पा रही।
यात्रियों की व्यवस्था बनाने के लिए 10 कर्मचारी तैनात
बस स्टैंड परिसर में यात्रियों की व्यवस्था बनाने के लिए 10 कर्मचारियों को तैनात किया गए है। लेकिन उसके बावजूद भी यात्री नियमों को भूल कर रोडवेज कर्मचारियों से उलझ रहे हैं। वहीं इस दौरान अगर कोई दो गज की दूरी का ख्याल नहीं रखता पाया गया। तो उसका पुलिस के साथ मिलकर 500 रुपये का चालान किया जा रहा है। इसके लिए बस स्टैंड परिसर में अनाउंसमेंट के माध्यम से भी जागरूक किया जा रहा है।
106 बसों को किया जा रहा संचालन:
एसएस जीता राम ने बताया कि अनलॉक तीन में बसों के फेरे बढ़ाए गए है। जिसमें लगभग 106 बसों को अलग-अलग रूटों पर भेजा जा रहा है। विभाग द्वारा ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही ग्रामीण रूटों में रात्रि ठहराव किया जाए। जिससे ग्रामीण एरिया के यात्रियों को सुविधा होगी। बसों की संख्या में बढ़ोतरी के बाद यात्रियों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। जिसके हिसाब विभाग के लगभग सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई।
दो गज की दूरी के लिए करवा रहे है अनाउंसमेंट: ट्रैफिक मैनेजर
ट्रैफिक मैनेजर कमलजीत ने बताया कि बस स्टैंड परिसर में यात्रियों की लगातार भीड़ बढ़ रही है। ऐसे में कर्मचारी लगातार अनाउंसमेंट के माध्यम से भी दो गज की दूरी की पालना करने को कह रहे हैं, लेकिन यात्री नियमों का कम ही पालन कर रहे हैं। फिर भी व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोशिश जारी रहेगी।