झाड़ियों में मिला नवजात बच्चा, पीजीआइ में मौत
-अज्ञात महिला के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज फोटो नं. 25 जागरण संवाददाता, कैथल : दुंधर
-अज्ञात महिला के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज
फोटो नं. 25
जागरण संवाददाता, कैथल : दुंधरेहड़ी गांव के नजदीक झाड़ियों में सुबह नवजात बच्चा मिला है। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्चे को सिविल अस्पताल दाखिल करवाया जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। वहां इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में ईंट-भट्ठा पर काम करने वाले एक व्यक्ति की शिकायत पर अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है। भीषण धुंध व ठंड के इस मौसम में बच्चा किसने बाहर डाला है इसे लेकर दुंधरेहड़ी ही नहीं बल्कि आसपास के गांव में भी दिनभर चर्चा रही।
नवजात बच्चे को देख पुलिस को दी सूचना
दुंधरेहड़ी गांव के नजदीक ईंट-भट्ठा पर काम करने वाले तितरम गांव के टेका राम ने बताया कि सुबह वह घूमने के लिए बाहर गया था। भट्ठा से कुछ दूरी पर सड़क के नजदीक झाड़ियों में एक नवजात बच्चा पड़ा हुआ मिला। बच्चे के रोने की आवाज सुन उसने दूसरे मजदूर साथियों को बताया। धीरे-धीरे काफी लोग वहां एकत्रित हो गए। इसके बाद मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। नवजात बच्चे को लेकर पुलिस अस्पताल पहुंची।
वर्जन
झाड़ियों में नवजात बच्चा मिलने के मामले को लेकर पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बच्चों किसने ओर क्यों डाला है इस बारे में पुलिस जांच कर रही है।
- अमन बैनीवाल, एसएचओ सदर थाना पुलिस, कैथल।