फरवरी के पहले सप्ताह में नई कार्यकारिणी का गठन : वेदपाल
महामंत्री एडवोकेट वेदपाल ने कहा कि प्रदेश के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए चुनावी प्रक्रिया जारी है। उन्हें उम्मीद है कि फरवरी के पहले सप्ताह में नई कार्यकारिणी का गठन कार्यकर्ताओं से सलाह करके कर लिया जाएगा।
संस, पूंडरी : भाजपा के प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल ने कहा कि प्रदेश के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए चुनावी प्रक्रिया जारी है। उन्हें उम्मीद है कि फरवरी के पहले सप्ताह में नई कार्यकारिणी का गठन कार्यकर्ताओं से सलाह करके कर लिया जाएगा। वे पूंडरी अनाज मंडी में बलकार गोलन के प्रतिष्ठान पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा और जजपा गठबंधन की सरकार प्रदेश की तरक्की व खुशहाली के लिए काम कर रही है। दोनों पार्टियां एकमत से विकास कार्यों में जुटी हुई हैं। भाजपा प्रदेश व देश के लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में लगी हुई है। इस मौके पर बलकार गोलन, गुलाब सिंह जांबा सरपंच, राममेहर करोड़ा, महावीर सिंह, रघबीर फौजी, ईश्म साकरा, कुलविद्र सिंह, सत्यवान बिहान, ओमप्रकाश मौजूद थे।