Move to Jagran APP

राष्ट्रव्यापी हड़ताल का कामकाज पर रहा मिला जुला असर

ट्रेड यूनियन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का वीरवार को जिले भर के कामकाज पर खासा असर नहीं पड़ा। नगरपरिषद को छोड़कर कर्मचारियों में फूट के चलते हड़ताल पूरी तरह से कामयाब नहीं हो पाई। अधिकतर विभागों में काम सामान्य रहा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Nov 2020 08:01 AM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2020 08:01 AM (IST)
राष्ट्रव्यापी हड़ताल का कामकाज  पर रहा मिला जुला असर
राष्ट्रव्यापी हड़ताल का कामकाज पर रहा मिला जुला असर

जागरण संवाददाता, कैथल:

loksabha election banner

ट्रेड यूनियन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का वीरवार को जिले भर के कामकाज पर खासा असर नहीं पड़ा। नगरपरिषद को छोड़कर कर्मचारियों में फूट के चलते हड़ताल पूरी तरह से कामयाब नहीं हो पाई। अधिकतर विभागों में काम सामान्य रहा।

रोडवेज कर्मचारियों की आपसी फूट के चलते ज्यादातर कर्मचारी काम पर रहे। सुबह के समय चलने वाली सभी बसें अपने निर्धारित समय पर चली। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल न होने का असर अन्य विभाग के कर्मचारियों पर भी देखने को नहीं मिला। अन्य विभागों के गिने-चुने कर्मचारी ही हड़ताल पर रहे। रोडवेज के सात कर्मचारी हड़ताल पर रहे, वहीं बिजली विभाग के 30 प्रतिशत कर्मचारी हड़ताल पर रहे।

स्वास्थ्य विभाग के 167 कच्चे कर्मचारी और 55 कर्मचारी पक्के हड़ताल पर रहे। जनस्वास्थ्य विभाग में 35 प्रतिशत कर्मचारी हड़ताल पर रहे। रोडवेज में हड़ताली कर्मचारियों की संख्या कम होने के कारण वे बसों के पहियों पर ब्रेक लगाने में सफल नहीं हो सकें।

भारी पुलिस बल तैनात

हड़ताल को देखते हुए प्रशासन की तरफ से लघु सचिवालय व बस स्टैंड सहित शहर के मुख्य मार्गों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। हड़ताली कर्मचारियों ने किसी भी प्रकार के काम को रोकने का प्रयास नहीं किया। हड़ताल कर्मचारी अपने- अपने कार्यालय में बैठ कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।

रोडवेज टीएम कमलजीत ने बसों की चलने की पल- पल की जानकारी ली। एसएस कार्यालय में कर्मचारियों के रजिस्ट्रर की जांच की। बसों को समय सारणी के हिसाब से बूथों पर लगाया।

इन विभागों के कर्मचारियों

ने भी लिया हिस्सा

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से जुड़े कलायत, राजौंद, सीवन, गुहला चीका व ढांड के बिजली, जनस्वास्थ्य, सिचाई, पैक्स कर्मचारी संघ हरियाणा, सर्व अनुबंध अनुदेशक संघ हरियाणा, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ, कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ, रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा, बैंक कर्मचारी संघ, श्रमिक संगठन सीटू से जुड़ी आंगनवाड़ी, आशा व‌र्क्स यूनियन, मिड डे मील,वन मजदूर, भवन निर्माण मजदूर व किसान सभा डाकघर से जुड़े किसान सुबह से ही जवाहर पार्क कैथल में एकत्रित हुए। इसके बाद शहर में प्रदर्शन किया।

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के सदस्यों ने की नारेबाजी

जागरण संवाददाता, कैथल:

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के सदस्यों ने दो घंटों तक प्रदर्शन किया। अध्यक्षता प्रधान महावीर सिधु ने की। विभाग को सरकार द्वारा छोटा करने व किलोमीटर स्कीम को बढावा देने के विरोध में प्रदर्शन किया गया। जिला महासचिव बलवान कुंडु व प्रदेश कार्यकारिणी महासंघ के पदाधिकारी कृष्ण किच्छाना ने कहा कि सरकार जनता के विभाग को खत्म करना चाहती है। कैथल डिपो के चेयरमैन रामफल शिमला ने कहा कि सरकार कोरोना महामारी की आड़ में विभाग के टाइमों को बंद करके प्राइवेट आप्रेटरों को देने पर तुली हुई है।

एसडीएम कार्यालय में

हड़ताल रही जारी

संवाद सहयोगी, कलायत: केंद्रीय ट्रेड यूनियनों, कर्मचारी संगठनों की स्वतंत्र फेडरेशनों, सर्व कर्मचारी संघ और सीटू के संयुक्त आह्वान पर कलायत उप मंडल में दिन भर हड़ताल जारी रही। अध्यक्षता सकसं के प्रधान राजसिंह खटकड़, सीटू उपाध्यक्ष जसपाल और रिटायर्ड कर्मचारी संघ के प्रधान हरफूल सिंह के संयुक्त अध्यक्ष मंडल ने की। सर्व कर्मचारी संघ जिला सहसचिव सुरेश उचाना, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के प्रधान हरफूल सिंह और वन मजदूर यूनियन के राज्य अध्यक्ष ने कहा कि सरकार को तानाशाही रवैया त्यागकर कर्मचारियों, मजदूरों-किसानों से वार्ता करके मांगों का समाधान करना चाहिए।

केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान

पर कैथल शहर में किया प्रदर्शन

जासं, कैथल: केंद्रीय ट्रेड यूनियनों व कर्मचारी संगठनों के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दौरान जवाहर पार्क में सभा करने के बाद जिला सचिवालय तक जोरदार प्रदर्शन किया गया। अध्यक्षता संयुक्त रूप से सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला सचिव रामपाल शर्मा, सीटू के जिला प्रधान नरेश रोहेड़ा व इंटक के जिला प्रधान रामफल कादियान ने की। संचालन सर्व कर्मचारी संघ के ब्लाक सचिव शिवदत्त शर्मा ने किया। सर्व कर्मचारी संघ की केंद्रीय कमेटी सदस्य शिवचरण ,जिला उपप्रधान छज्जू राम, जिला सहसचिव ओमपाल भाल व आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स की राज्य महासचिव शकुंतला शर्मा ने कहा कि कि भाजपा के नेतृत्व में केंद्र की एनडीए सरकार लगातार नव उदारीकरण की नीतियों को तेजी से लागू करते हुए कर्मचारी, किसान, मजदूर व जनता विरोधी फैसले ले रही है।

जन विरोधी नीतियों का विरोध किया

संवाद सहयोगी, सीवन :

केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर ब्लाक सीवन में धरना-प्रदर्शन किया गया। जिसकी अध्यक्षता संयुक्त रूप से सर्व कर्मचारी संघ ब्लाक प्रधान स्वराज सिंह ने की। सर्व कर्मचारी संघ के जिला कैशियर सीनू बैनिवाल व ब्लाक सचिव रामचंद्र ने किया। प्रदर्शन के माध्यम से सरकार की जन विरोधी नीतियों का कड़ा विरोध किया गया और किसान आंदोलन का समर्थन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.