पूर्व राष्ट्रपति की जयंती पर राष्ट्रीय आविष्कार सप्ताह का आयोजन
पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती के पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कमालपुर में राष्ट्रीय आविष्कार सप्ताह का आयोजन किया गया।
संवाद सहयोगी, कलायत : पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती के पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कमालपुर में राष्ट्रीय आविष्कार सप्ताह का आयोजन किया गया। 15 से 21 अक्टूबर तक राष्ट्रीय आविष्कार सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के भौतिक विज्ञान प्राध्यापक विनीत भार्गव और गणित प्राध्यापक श्यामलाल के मार्गदर्शन में किया गया है। विद्यालय प्रभारी प्रशांत गौतम ने इस वर्ष के लिए पानी का लेखा-जोखा और कार्बन पदचिह्न की गणना विषय पर विभिन्न गतिविधियां संचालित की गई। कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को तीन समूहों में विभाजित किया गया है। कक्षा 6 से 8 के प्रथम समूह का विषय घरेलू प्रयोजनों के लिए पानी का लेखा-जोखा, बागवानी के लिए पानी का लेखा-जोखा। कक्षा 9 से 10 के द्वितीय समूह का विषय कृषि फसलों के लिए पानी का लेखा-जोखा और कक्षा 11 से 12 के विद्यार्थियों का तृतीय समूह कार्बन पदचिह्न की गणना निर्धारित के लिए बनाया। डाटा कलेक्शन का कार्य विद्यार्थियों की ओर से ऑनलाइन किया गया। इस आयोजन से पानी का लेखा-जोखा सीख कर बच्चे भविष्य में जिम्मेदार नागरिक बनेंगे।
-------