Move to Jagran APP

नपा ने किया म्हारा हरियाणा हरा भरा हरियाणा अभियान का आगाज

शहर को हरा-भरा बनाने के लिए नगरपालिका चीका ने म्हारा हरियाणा हरा भरा हरियाणा अभियान का आगाज कर दिया है। सभी वार्डों में पौधारोपण का क्रम चलेगा। चेयरपर्सन अमनदीप कौर शर्मा द्वारा नगरपालिका प्रशासन और पार्षदों के साथ मिलकर श्री भवानी मंदिर में पौधे लगाए गए।

By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Aug 2020 06:07 AM (IST)Updated: Wed, 05 Aug 2020 06:07 AM (IST)
नपा ने किया म्हारा हरियाणा हरा  भरा हरियाणा अभियान का आगाज
नपा ने किया म्हारा हरियाणा हरा भरा हरियाणा अभियान का आगाज

संवाद सहयोगी, गुहला-चीका : शहर को हरा-भरा बनाने के लिए नगरपालिका चीका ने म्हारा हरियाणा हरा भरा हरियाणा अभियान का आगाज कर दिया है। सभी वार्डों में पौधारोपण का क्रम चलेगा। चेयरपर्सन अमनदीप कौर शर्मा द्वारा नगरपालिका प्रशासन और पार्षदों के साथ मिलकर श्री भवानी मंदिर में पौधे लगाए गए। चेयरपर्सन अमनदीप ने कहा कि इस अभियान में नगरपालिका चीका सामाजिक संगठनों धार्मिक संस्थाओं स्कूलों व पत्रकारों को साथ लेकर सार्वजनिक स्थलों पर पौधारोपण लगाने का क्रम चलाया जाएगा। एक-एक पौधे को सुरक्षित रखने के लिए नप ने 500 ट्री गार्ड भी तैयार कराए हैं ताकि ये पौधे बेसहारा पशुओं से बचे रहें।

loksabha election banner

हाल ही में नगर पालिका ने शहर के पार्कों को सुंदर बनाने की शुरूआत कर चुकी है। इस अभियान को नगरपालिका रोजाना गति देगी। शहर की हर कॉलोनी में खुली और खाली जगहों पर पौधे लगवाए जाएंगे। चेयरपर्सन ने बताया कि बरगद, नीम, पीपल, शीशम, आंवला, जामुन और शहतूत के पौधे लगाए जाएंगे। सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगाए गए। उन्होंने कहा कि शहर के सभी युवा माताएं बुजुर्गो भी पौधारोपण में सहयोग दें। अमनदीप ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पौधारोपण जरूरी है। जितने ज्यादा पेड़-पौधे होंगे, उतना ही वातावरण स्वच्छ होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.