विधायक रणधीर गोलन ने मनाया कार्यकर्ताओं के साथ जन्मदिन
पर्यटन निगम के चेयरमैन और हलका विधायक रणधीर गोलन ने शनिवार को अपने कार्यालय पर हलका वासियों के साथ अपना जन्म दिन मनाया।
संवाद सहयोगी, पूंडरी : पर्यटन निगम के चेयरमैन और हलका विधायक रणधीर गोलन ने शनिवार को अपने कार्यालय पर हलका वासियों के साथ अपना जन्म दिन मनाया। कई गांवों से आए सरपंचों, नगरपालिका पार्षदों, शहर के गणमान्य लोगों और आम जनमानस ने भी रणधीर गोलन को उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में बधाई दी। इस मौके पर विधायक गोलन ने कहा कि वे विधायक से पहले आम आदमी और किसान हैं। उनका जन्मदिन का सबसे बड़ा तोहफा यही होगा कि आज की बातचीत में दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन का सार्थक हल निकल आए। उन्होंने कहा किसान हमारे देश का अन्नदाता है और यदि किसान परेशान है तो पूरा देश परेशान है। किसानों ने जिस तरह से एकजुटता का परिचय दिया है इससे जाहिर है कि केंद्र सरकार उनकी मांगों और समस्या को लेकर संजीदा है। उन्हें उम्मीद है कि किसान और केंद्र सरकार के बीच चल रहे वार्ता का सार्थक और सकारत्मक नतीजे आएंगे। जिसके बाद किसान आंदोलन का पटाक्षेप हो जाएगा।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए पर्यटर निगम के चेयरपर्सन रणधीर गोलन ने बताया कि वे हलके के विकास को लेकर निरंतर प्रयत्नशील है और क्षेत्र के विकास के बड़े पैमाने पर कार्य किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आशीर्वाद से हलके में कई परियोजनाओं को मंजूरी दिलाने का काम किया है। पिछले दिनों उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर हलके में पांच नए बिजली घरों को मंजूरी दिलाने का काम किया है। इनमें संगरौली में दो, मुन्नारेहड़ी में एक, पाई में एक और पूंडरी में एक एडीशनल बिजली घर शामिल है।