Move to Jagran APP

आय के साधन बढ़ाने के लिए किसान करे मत्स्य पालन : रणधीर गोलन

हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन विधायक रणधीर सिंह गोलन ने कहा कि किसानों को अपने आय के साधन बढ़ाने के लिए मत्स्य पालन की तरफ भी रूख करना चाहिए।

By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Sep 2020 06:44 AM (IST)Updated: Mon, 14 Sep 2020 06:44 AM (IST)
आय के साधन बढ़ाने के लिए किसान करे मत्स्य पालन : रणधीर गोलन
आय के साधन बढ़ाने के लिए किसान करे मत्स्य पालन : रणधीर गोलन

संवाद सहयोगी, पूंडरी: हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन विधायक रणधीर सिंह गोलन ने कहा कि किसानों को अपने आय के साधन बढ़ाने के लिए मत्स्य पालन की तरफ भी रूख करना चाहिए। सबसे पहले किसानों को घाटे के डर से बाहर निकलना होगा और सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करके आगे बढ़ना होगा। गोलन गांव करोड़ा में किसान कुलदीप सिंह द्वारा बनाए गए मत्स्य पालन का उद्घाटन करने पहुंचे थे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि आज किसानों को अपनी सोच का दायरा बढ़ाना होगा। परंपरागत खेती को छोड़कर अन्य आय के साधन के लिए व्यवसाय की तरफ रूख करना होगा। समय के अनुसार किसानों के पास जोत घटती जा रही है और आय कम हो रही है। अब स्थिति बदल गई है और किसानों को व्यवसाय करना चाहिए और वो भी अपने ही खेतों में।

उन्होंने मौके पर पहुंचे मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों को कहा कि वे गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक करें ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ उठा सकें।

इस मौके पर डीएफओ सुरेंद्र कुमार, किसान कुलदीप बनवाला, निजी सचिव संजीव गामड़ी, नसीब, रविद्र, धर्मा, बलवान, राजेश, नरेंद्र, राजेंद्र राजेश शर्मा, दर्शन मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.