विधायक ने किया नंदीशाला में शेड निर्माण के कार्य का शुभारंभ
दैनिक जागरण की ओर से चलाए जा रहे अभियान गोवंश संरक्षित हम सुरक्षित रंग ला रहा है। अभियान के कारण नगर परिषद ने नंदीशाला में शेड निर्माण के लिए टेंडर लगाया था। शेड निर्माण पर 25 लाख रुपये खर्च किए जाने हैं। करीब 20 दिन में शेड निर्माण का कार्य पूरा हो जाएगा। रविवार को विधायक लीला राम ने नंदीशाला में पहुंच कर शेड निर्माण के कार्य का शुभारंभ किया। लीला राम ने दैनिक जागरण अभियान की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि जागरण समाजहित में अभियान चलाता रहता है। शुभारंभ करने के बाद गायों को लड्डू भी खिलाए। विधायक ने नंदीशाला समिति को आश्वासन दिया कि सरकार और प्रशासन की ओर से भी हर संभव सहायता की जाएगी।
जागरण संवाददाता, कैथल : दैनिक जागरण की ओर से चलाए जा रहे अभियान गोवंश संरक्षित, हम सुरक्षित रंग ला रहा है। अभियान के कारण नगर परिषद ने नंदीशाला में शेड निर्माण के लिए टेंडर लगाया था। शेड निर्माण पर 25 लाख रुपये खर्च किए जाने हैं। करीब 20 दिन में शेड निर्माण का कार्य पूरा हो जाएगा। रविवार को विधायक लीला राम ने नंदीशाला में पहुंच कर शेड निर्माण के कार्य का शुभारंभ किया। लीला राम ने दैनिक जागरण अभियान की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि जागरण समाजहित में अभियान चलाता रहता है। शुभारंभ करने के बाद गायों को लड्डू भी खिलाए। विधायक ने नंदीशाला समिति को आश्वासन दिया कि सरकार और प्रशासन की ओर से भी हर संभव सहायता की जाएगी। नप अधिकारियों को कहा कि जल्द से जल्द शेड का निर्माण कार्य पूरा करवाएं। शेड बनने के बाद बेसहारा पशुओं की समस्या का समाधान हो सकेगा। बता दें कि शहर में करीब 700 बेसहारा पशु सड़कों पर हैं। नंदीशाला में करीब 1200 पशु हैं। शेड न होने के कारण नंदीशाला समिति ने पशु लेने से मना कर दिया था। अब शेड निर्माण के बाद नगर परिषद की ओर से पशुओं को पकड़ने का टेंडर लगाया जाएगा। जरूरत के हिसाब से नंदीशाला में पशुओं को छोड़ दिया जाएगा।
बॉक्स
दैनिक जागरण का किया धन्यवाद
नंदीशाला के संरक्षक सुरेश किच्छानिया और प्रधान पप्पु ने कहा कि दैनिक जागरण का पहले भी सहयोग मिलता रहा है। अब जागरण अभियान के कारण ही नंदीशाला में शेड निर्माण का कार्य शुरू हो पाया है। पशु ज्यादा होने के कारण बरसात और तेज धूप में परेशानी होती थी। अब शेड निर्माण होने के बाद इस समस्या का समाधान हो जाएगा। वे जागरण के इस अभियान के लिए धन्यवाद करते हैं।
बॉक्स
ये रहे मौजूद
नप एक्सईएन हिमांशु लाटका, पालिका अभियंता राजकुमार शर्मा, काबज राम, ठेकेदार पवन कुमार, विकास कुमार, रामकुमार नैन मौजूद थे।