रोहतक में किसानों पर पुलिस लाठीचार्ज की निंदा की
भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहां के सदस्यों का कृषि कानूनों के विरोध रिलायंस पेट्रोल पंप चीका रोड पर धरना जारी रहा। धरने की अध्यक्षता लखबीर सिंह व मंच का संचालन चरणजीत कौर ने किया।
संवाद सहयोगी, गुहला चीका :
भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहां के सदस्यों का कृषि कानूनों के विरोध रिलायंस पेट्रोल पंप चीका रोड पर धरना जारी रहा। धरने की अध्यक्षता लखबीर सिंह व मंच का संचालन चरणजीत कौर ने किया। धरने पर मुख्य रूप से नवदीप सिंह, रणधीर सिंह, मलकीत सिंह, रमनदीप सिंह, कंवरजीत सिंह आदि ने भी संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। इससे किसान किसी कीमत पर सहन नहीं करेगा। रोहतक में किसानों पर हुए लाठीचार्ज और राजस्थान में राकेश टिकैत पर हुए हमले की घोर निदा की। उन्होंने कहा कि पांच मार्च को चीका स्थित एफसीआइ गोदामों का घेराव किया जाएगा और दोनों हमलों के विरोध में प्रदर्शन भी किया जाएगा। इस मौके पर सुनहरी देवी, गुरविद्र कौर, कपूर कौर, स्वर्ण, भाजन कौर, मनकीरत कौर, मक्खन सिंह, कर्ण प्रीत सिंह व दरिया राम मौजूद थे।
इस्तीफा देने वाले पूर्व विधायक बूटा सिंह को किसान महापंचायत मे किया सम्मानित
संवाद सहयोगी, सीवन : कृषि सुधार कानूनों के विरोध में भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा देने वाले पूर्व विधायक बूटा सिंह को लदाना चक्कू में हुई किसान महापंचायत में सम्मानित किया गया। किसान महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने सिरोपा डालकर सम्मानित किया। पूर्व विधायक बूटा सिंह ने कहा कि वे तो किसानों के हर आंदोलन में साथ खड़े हैं। उन्हें व कई और लोगों को स्वयं किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने किसान महापंचायत में मंच पर बुलाकर सिरोपा डालकर सम्मानित किया व चढ़ूनी ने कहा कि इन्होंने तीन कृषि सुधार कानूनों के विरोध में भाजपा से इस्तीफा देकर एक सराहनीय कार्य किया है। ये अब किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रहे हैं व समय आने पर हम भी इनका पूरा साथ देंगे।