मानसी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बनाए 500 मास्क
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने नगरपालिका कार्यालय पूंडरी में समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को 500 मास्क सौंपे। मानसी स्वयं सहायता समूह की सदस्यों मानसी ज्योति व मनीषा ने यह मास्क जरूरतमंदों के लिए तैयार किए हैं।
संवाद सहयोगी, पूंडरी: स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने नगरपालिका कार्यालय पूंडरी में समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को 500 मास्क सौंपे। मानसी स्वयं सहायता समूह की सदस्यों मानसी, ज्योति व मनीषा ने यह मास्क जरूरतमंदों के लिए तैयार किए हैं। नपा सचिव अशोक कुमार ने स्वयं सहायता समूह के इस जज्बे को सलाम करते हुए बताया कि इन महिलाओं ने मास्क का कपड़ा भी अपने पैसे से खरीदा और खुद ही मास्क सीले। ये मास्क कोरोना से बचाव के लिए कारगर सिद्ध होंगे। समूह की महिलाओं ने उनसे संपर्क किया और उन्होंने फील्ड में काम कर रही समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को बुलाकर समूह द्वारा तैयार 500 मास्क सौंपे। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के ब्लाक अध्यक्ष व पंजाबी युवा सभा के योगेश उप्पल ने भी महिलाओं की सराहना की।