मांगेराम शर्मा बने डिपो चेयरमैन
राज्य परिवहन कर्मचारी के सदस्यों की बैठक कैथल डिपो में कृष्णलाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में राज्य परिवहन कर्मचारी संघ की नई कमेटी का गठन किया गया। राज्य महामंत्री राजबीर शर्मा जींद ने मंच का संचालन किया।
जासं, कैथल : राज्य परिवहन कर्मचारी के सदस्यों की बैठक कैथल डिपो में कृष्णलाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में राज्य परिवहन कर्मचारी संघ की नई कमेटी का गठन किया गया। राज्य महामंत्री राजबीर शर्मा जींद ने मंच का संचालन किया। नई कमेटी में मांगे राम शर्मा बरसाना टीवीएफ डिपो चेयरमैन एवं प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष। लखपत सिंह काकौत उप निरीक्षक मुख्य सलाहकार। धर्मेंद्र कुमार सीवन टायरमैन प्रधान, कृृष्ण बाबा लदाना परिचालक महासचिव, रामनिवास परिचालक कैशियर, प्रेम सिंह माजरा चालक वरिष्ठ उप प्रधान, दीपक शर्मा परिचालक उप प्रधान, बलवान सिंह चालक उप प्रधान, सुरेंद्रपाल परिचालक उप प्रधान, पवन कुमार परिचालक सचिव, धर्मपाल परिचालक मुख्य संगठन सचिव, प्रवीण कुमार परिचालक सह सचिव, मलकीत चालक सह सचिव, सुरेंद्र चालक कार्यालय, कर्ण सिंह सेवादार प्रेस सचिव, बीर सिंह चालक संगठन सचिव चुना गए।