Move to Jagran APP

महाशिवरात्रि पर्व : भोले के जयकारों से गूंजा शहर का शिवालय

महाशिवरात्रि पर्व पर शिवभक्त सुबह से ही मंदिरों में जलाभिषेक के लिए पहुंचे। जलाभिषेक कर शिव भक्तों ने मंदिरों में पूजा अर्चना की। शहर में श्री ग्यारह रुद्री प्राचीन शिव मंदिर हनुमान वाटिका मंदिर श्री सनातन धर्म मंदिर ढांड रोड स्थित शिव शक्ति धाम मंदिर सेक्टर 19 स्थित शिव मंदिर अंबकेश्वर मंदिर और कमेटी चौक स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भक्तों ने पहुंचकर जलाभिषेक कर भगवान शिव की आराधना की।

By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Mar 2021 06:31 AM (IST)Updated: Fri, 12 Mar 2021 06:31 AM (IST)
महाशिवरात्रि पर्व : भोले के जयकारों से  गूंजा शहर का शिवालय
महाशिवरात्रि पर्व : भोले के जयकारों से गूंजा शहर का शिवालय

जागरण संवाददाता, कैथल : महाशिवरात्रि पर्व पर शिवभक्त सुबह से ही मंदिरों में जलाभिषेक के लिए पहुंचे। जलाभिषेक कर शिव भक्तों ने मंदिरों में पूजा अर्चना की। शहर में श्री ग्यारह रुद्री प्राचीन शिव मंदिर, हनुमान वाटिका मंदिर, श्री सनातन धर्म मंदिर, ढांड रोड स्थित शिव शक्ति धाम मंदिर, सेक्टर 19 स्थित शिव मंदिर, अंबकेश्वर मंदिर और कमेटी चौक स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भक्तों ने पहुंचकर जलाभिषेक कर भगवान शिव की आराधना की।

loksabha election banner

शहर के ग्यारह रूद्री प्राचीन शिव मंदिर में सुबह चार बजे से ही भक्तों का तांता लगना शुरू हुआ गया था। मंदिरों में पूरा दिन भीड़ जुटी रही, जो देर शाम तक जारी रही। मंदिरों में लंबी कतारों में शिव भक्त पूजा-अर्चना के लिए नजर आए। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा अर्चना कर पंचामृत दूध, दही, शहद, गंगाजल व घी से जलाभिषेक किया। इस मौके पर मंदिरों में हवन किया गया। वहीं, कावड़ियों ने भी भगवान शिव पर हरिद्वार से लाया गया जल चढ़ाया। एक तरफ जहां मंदिरों में विशाल भंडारे आयोजित किए गए। वहीं, अन्य स्थानों पर सामाजिक संस्थाओं द्वारा राहगीरों के लिए भंडारा लगाया गया, जिसमें राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया।

मंदिरों में कोविड-19 की सभी हिदायतों का पालन किया गया। हनुमान वाटिका स्थित शिव मंदिर के पुजारी विशाल शर्मा ने कहा कि महाशिवरात्रि का व्रत करने से परलोक में भगवान के चरणों में स्थान मिलता है। सुख शांति प्राप्त होती है। शिवलिग पर जल अभिषेक करने से मन को शांति मिलती है।

धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि का पर्व

सीवन : महाशिवरात्रि का पर्व सीवन में धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों में शिव भक्तों की काफी भीड़ रही। भगवान शिव के जयकारों से पूरा नगर शिवमय हो गया। स्वर्गद्वार शिव मंदिर के महंत सुरेंद्र गिरी ने महाशिवरात्रि के पर्व की महत्ता पर प्रकाश डाला।

श्री मणिमहेश मंडल ने लगाया चाय-पकौड़े का प्रसाद

कैथल : श्री मणिमहेश मंडल कैथल द्वारा मासिक शिव त्रयोदशी भंडारा लगाया गया। इसका शुभारंभ मंडल के सदस्य डा. पवन गर्ग व मदन लाल मित्तल कानूनगो ने कन्याओं को भोजन खिलाकर भंडारे का शुभारंभ किया। महासचिव सतपाल गुप्ता ने बताया कि भंडारे लगाने से भाई-चारा बढता है। वहीं, आर्ट ऑफ लिविग संस्था महाशिवरात्रि के पावन उपलक्ष्य में कपिस्थल आश्रम में महारुद्राभिषेक करवाया गया। आचार्य दीपक सेठ एडवोकेट ने बताया कि स्वामी रामनाथ शर्मा ने मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न करवाया। स्वामी रामनाथ शर्मा ने बताया कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पूजा का विशेष महत्व है।

भवानी मंदिर में धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि का पर्व

गुहला चीका: श्री भवानी मंदिर में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में भजन गायक सोनू चंचल एंड पार्टी ने भगवान भोलेनाथ के सुंदर भजनों का गुणगान किया, जिन्हें सुनकर शिव भक्त झूम उठे। प्रधान राजीव शर्मा ने बताया कि मंदिर प्रबंधन की तरफ से शिव भक्तों के लिए भंडारा व कावडिय़ों के लिए शिविर की व्यवस्था की गई।

महाशिवरात्रि बड़ी श्रद्धा और

उल्लास के साथ मनाई

कैथल : प्रताप गेट स्थित श्री शिव वाटिका में महाशिवरात्रि पर्व हवन करवाया गया। इस मौके पर महंत हरीश शास्त्री भी पहुंचे। हवन में मुख्य यजमान के रूप में अधिवक्ता कौशल खेत्रपाल,संगीता खेत्रपाल, श्याम सरदाना,सारिका सरदाना व संजय ग्रोवर, संतोष ग्रोवर ने आहुतियां डाली। मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लग गई थी। प्रधान कृष्ण नारंग ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में मंदिर में विशेष तरह के प्रबंध किए गए थे। जलाभिषेक करने आए श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया गया।

महाशिवरात्रि के पर्व की महत्ता के बारे में बताया

सीवन : महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सीवन के स्टैंपिग स्टोन इंटरनेशनल स्कूल में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके मुख्यातिथि मुंजाल स्कूल ऑफ ग्रुप के चेयरमैन वेदप्रकाश मुंजाल ने शिरकत की। इस अवसर पर सबसे पहले हवन किया गया। मुंजाल ने बच्चों को महाशिवरात्रि के पर्व की महत्ता के बारे में बताया।

मंदिरों में श्रद्धालुओं ने की भगवान शिव की आराधना

कलायत : महाशिवरात्रि पर्व पर प्राचीन श्री कपिल मुनि धाम और गांव खंडालवा स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्री कपिल मुनि मंदिर में सुबह से ही शिवलिग पर जल चढ़ाने वाले भक्तों का तांता लगा था। मंदिर के पुजारी श्याम लाल गौतम, कृष्ण गौतम, बाबू राम गौतम, शास्त्री संजय गौतम और अनिरूद्ध गौतम द्वारा श्रद्धालु को शिव की महिमा के बारे में बताया गया। इस कड़ी में बाबा रूढ़पूरी, प्राचीन ग्यारह रूद्री मंदिर और श्री दुर्गा मंदिर अनाज मंडी में स्थापित शिवलिग पर भी श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।

ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में भी रही शिवरात्रि पर्व की धूम

कलायत। महाशिवरात्रि पर्व उपलक्ष्य में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में भी शिवरात्रि पर्व मनाया गया। ब्रह्माकुमारी रेखा, सपना व कविता ने श्रद्धालुओं को प्रवचन सुनाए गए। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि पर्व पर प्रत्येक नागरिक को बुराइयों को त्यागकर सद्मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.