लीला राम की जीत पर रामनगर में बांटे लड्डू
विधानसभा कैथल सीट से भाजपा के लीला राम की जीत पर शुक्रवार को राम नगर में लड्डू बांटे। आयोजन की अध्यक्षता करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की जिला प्रधान ज्योति सैनी ने कहा कि भाजपा ने कैथल व कलायत विधानसभा सीट पर बेहतर प्रदर्शन कर दोनों जगहों पर पहली बार कमल खिलाने का काम किया है।
जागरण संवाददाता, कैथल :
विधानसभा कैथल सीट से भाजपा के लीला राम की जीत पर शुक्रवार को राम नगर में लड्डू बांटे। आयोजन की अध्यक्षता करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की जिला प्रधान ज्योति सैनी ने कहा कि भाजपा ने कैथल व कलायत विधानसभा सीट पर बेहतर प्रदर्शन कर दोनों जगहों पर पहली बार कमल खिलाने का काम किया है। इस जीत के लिए वे जनता को बधाई देती हैं। ज्योति ने कहा कि कैथल विधानसभा सीट पर हुए मुकाबले में पार्टी के हर कार्यकर्ता ने दिन-रात एक करते हुए इस सीट को जीतने में सफलता हासिल की। महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारियों ने जनसभा, डोर-टू-डोर प्रचार करते हुए मतदाताओं से संपर्क किया। विधानसभा के हर बूथ पर भाजपा ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। उन्होंने कहा कि दोबारा से भाजपा की सरकार बनेगी। अब जिले में विकास की गंगा बहेगी। इस मौके पर जग्गा सैनी, कृष्ण सैनी एडवोकेट, बीरभान सैनी, रामस्वरूप सैनी, भल्ला राम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
फोटो नं. 37
प्रजापत समाज ने बांटे लड्डू
संस, पूंडरी : निर्दलीय विधायक रणधीर सिंह गोलन की जीत की खुशी में पूरे हलके में खुशी का माहौल है। गोलन की जीत की खुशी में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर लड्डू बांटने का सिलसिला जारी है, उसी क्रम में शुक्रवार को गांव रसीना के प्रजापत समाज ने एक कार्यक्रम का आयोजन कर लड्डू बांटे। इस मौके पर आर्य समाज के मंत्री अनिल आर्य ने विशेष रूप से शिरकत की। कहा कि गोलन जुबान के धनी और साफ छवि के नेता है। उन्होंने जो कहा कि वो करके भी दिखाया है और आगे भी उनसे यहीं उम्मीद रहेगी। आर्य ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से गोलन को यह जीत मिली हे। इस मौके पर प्रजापत समाज के मियां सिंह प्रजापति, रिकू प्रजापति, बबली प्रजापति, रमेश प्रजापति, सोनू प्रजापति व अमरपाल टाया, राजपाल मास्टर, अमित रसीना, विवेक बंसल व सरदार विरेंद्र सिंह मौजूद थे।