नौकर रख ले सांवरे हमें भी एक बार, बस मेरा सुखी रहे परिवार
गुहला-चीका श्री-श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल गोशाला चीका की तरफ से निकाली जा रही प्रभात फेरियों की श्रृंखला के क्रम में 18 वीं प्रभात फेरी हुडा आर-तीन कालोनी में पहुंची जहां पर महिला मंडल की बहनों ने ठाकुर की पालकी का पुष्प वर्षा आरती व नृत्य के साथ भव्य स्वागत किया।
संवाद सहयोगी, गुहला-चीका : श्री-श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल गोशाला चीका की तरफ से निकाली जा रही प्रभात फेरियों की श्रृंखला के क्रम में 18 वीं प्रभात फेरी हुडा आर-तीन कालोनी में पहुंची, जहां पर महिला मंडल की बहनों ने ठाकुर की पालकी का पुष्प वर्षा, आरती व नृत्य के साथ भव्य स्वागत किया। उसके बाद संकीर्तन की शुरुआत रविद्र बिदल ने गुरु स्तुति व गुरु वंदना सारे तीर्थ धाम आपके चरणों में हे गुरुदेव प्रणाम आपके चरणो में के साथ की। रजत बिदल ने ठाकुर जी के चरणों में हाजिरी लगाते हुए कहा नौकर रख ले सांवरे हमको भी एक बार बस इतनी तनख्वाह देना मेरा सुखी रहे परिवार गाया। मीनू ने भी अपने मन के भाव प्रकट करते हुए कहा कि हमारे दो ही रिश्तेदार एक हमारी राधा रानी दूजे सांवरिया सरकार। कश्मीरी वर्मा ने भगवान विट्ठलनाथ की लीला सुनाई। पाली गर्ग ने बहुत सुंदर भाव गाते हुए कहा सोने रूप दा जादू पाके नैना दे तीर चला के व होली के रसिया जाते हुए बहुत सुंदर-सुंदर भाव ब्रज की होली के साथ जोड़ा और सभी मंत्रमुग्ध होकर नृत्य करने लगें। प्रभात फेरी में भक्ति की बयार बहने से पूरा शहर भक्तिमय हो गया। लोगों ने जगह जगह प्रभातफेरी का स्वागत किया। रविंद्र बिंदल ने बताया कि संकीर्तन करने से मन में भक्ति की भावना प्रबल होती है। हमें प्रतिदिन संकीर्तन करना चाहिए। इस मौके पर सुभाष जाखौली, वेद बंसल, माला राम, श्याम लाल, कमल जिदल, सुनीता, शशि, ईशा, कविता, संतोष, राज, दर्शना, सुमन, वीना रानी मौजूद थी।