कौशल विकास दिवस पर प्रदर्शनी में आइटीआइ रही ओवरऑल विजेता
राजकीय आइटीआइ कैथल में कौशल विकास दिवस पर प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में दर्शाए गए मॉडलों ने युवा वर्ग में नई उर्जा का संचार किया। प्रदर्शनी में अधिकतर वेस्ट टू बेस्ट का प्रयोग दर्शाया गया था।
जागरण संवाददाता, कैथल : राजकीय आइटीआइ कैथल में कौशल विकास दिवस पर प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में दर्शाए गए मॉडलों ने युवा वर्ग में नई उर्जा का संचार किया। प्रदर्शनी में अधिकतर वेस्ट टू बेस्ट का प्रयोग दर्शाया गया था।
कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के जिलाध्यक्ष, आइएमसी सोसायटी आफ आइटीआइ के चेयरमैन नरिद्र मिगलानी ने किया तथा प्रदर्शनी का अवलोकन किया। संस्थान के विद्यार्थियों ने हरियाणवी नृत्य, पंजाबी भांगड़ा, सोलो डांस का प्रदर्शन कर कार्यक्रम को चार चांद लगा दिए।
भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने कहा कि प्रत्येक में कोई न कोई स्किल छिपा होता है। यदि उसे सही समय पर सही प्लेटफार्म मिल जाए तो वह उसे निखारकर देश व प्रदेश के विकास में योगदान दे सकता है। समापन समारोह के मुख्य अतिथि देवेद्र सिंह श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार तथा विशिष्ट अतिथि डीसी डॉ. प्रियंका सोनी थी।
ये रहा प्रतियोगिता का परिणाम
अंग्रेजी निबंध लेखन प्रतियोगिता में अंजली तिवारी कैथल प्रथम, गीता चीका द्वितीय तथा अंकुश कलायत तृतीय रहे। हिदी निबंध लेखन में गीता कैथल प्रथम, माही पानेशर पबनावा द्वितीय तथा नीतू रानी महिला पूंडरी तृतीय रही। पेंटिग में राजकीय आइटीआइ कैथल का दिनेश प्रथम, गुहला-चीका की अमृतपाल कौर द्वितीय और राजौंद का हरीपाल तृतीय रहे। हरियाणवी एकल नृत्य में राजकीय आइटीआइ चीका की आशा प्रथम, कैथल की महक द्वितीय और गुहना की राधिका तृतीय रही। पंजाबी एकल नृत्य में राजकीय आइटीआइ कैथल की सीमा प्रथम, चीका की रेनू द्वितीय और कैथल के प्रिस तृतीय रही। प्रदर्शनी में राजकीय आइटीआइ कैथल प्रथम, कलायत द्वितीय और गुहना तृतीय रहे। सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में कैथल और महिला कैथल प्रथम तथा कलायत की टीम द्वितीय रही।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में राजकीय आइटीआइ कैथल प्रथम, राजौंद द्वितीय और जाट प्राइवेट आइटीआइ तृतीय रहे। रंगोली में राजकीय आइटीआइ पूंडरी प्रथम, राजौंद द्वितीय और कैथल तृतीय रहे।
ये रहे निर्णायक मंडल में शामिल
निर्णायक मंडल में राजकीय आइटीआइ महिला पूंडरी के प्राचार्य रमेश चंद सैनी, राजकीय महिला आइटीआइ कैथल से राजकुमार गांधी, पूंडरी आइटीआइ के प्राचार्य रामेश्वर, चीका की वर्ग अनुदेशक इंचार्ज सुनीता खन्ना, राजौंद के अधीक्षक जगदीश चंद, राजौंद के वर्ग अनुदेशक इंचार्ज सूबे सिंह, कैथल से वर्ग अनुदेशक बलजीत सिंह, गुरांदत्ता, प्रेम सिंह, महिला आइटीआइ से वर्ग अनुदेशक राजपाल, गुहना आइटीआइ से वर्ग अनुदेशक रमेश कुमार शामिल थे।
बॉक्स
जल संरक्षण पर निकाली रैली
इसके अलावा मुख्य अतिथि देवेंद्र सिंह ने जल संरक्षण पर निकाली गई जागरूकता रैली को हरी झंडी देकर रवाना किया। रैली में एनसीसी अधिकारी जोगेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में एनसीसी के कैडेटस ने भाग लिया। रैली आइटीआइ से शुरू होकर जाखौली अड्डा होते हुए पुराना बस स्टैंड से नवग्रह चौक पर समाप्त हुई। इससे पूर्व भारत सरकार के आर्थिक सलाहकार श्रम एवं रोजगार मंत्रालय देवेंद्र सिंह, डीसी डॉ. प्रियंका सोनी, आइएमसी के चेयरमैन नरिद्र मिगलानी, प्राचार्य सतीश मच्छाल ने संस्थान में पौधरोपण भी किया।