Move to Jagran APP

मेरी नहीं कुरुक्षेत्र की जनता की हुई जीत : नायब सैनी

कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से विजेता रहे भाजपा प्रत्याशी नायब सिंह सैनी ने कहा कि जनता ने विपक्षी पार्टियों की दुकानों को बंद कर दिया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 May 2019 10:32 AM (IST)Updated: Sat, 25 May 2019 06:31 AM (IST)
मेरी नहीं कुरुक्षेत्र की जनता की हुई जीत : नायब सैनी
मेरी नहीं कुरुक्षेत्र की जनता की हुई जीत : नायब सैनी

जागरण संवाददाता, कैथल : कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से विजेता रहे भाजपा प्रत्याशी नायब सिंह सैनी ने कहा कि जनता ने विपक्षी पार्टियों की दुकानों को बंद कर दिया है। यह उनकी नहीं बल्कि कुरुक्षेत्र लोकसभा की जनता की जीत हुई है। जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के विकास कार्यों पर मुहर लगाने का काम किया है। वे ढांड रोड स्थित आइजी कॉलेज में बने मतगणना केंद्र का दौरा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि इस बार मोदी की लहर नहीं थी बल्कि सुनामी थी, जिसमें सभी विपक्षी पार्टियां बह गई। हरियाणा व देश की जनता ने राष्ट्र को मजबूत करने के लिए वोट डाले थे, जिसका परिणाम सबके सामने है। जनता ने हरियाणा की सभी दस सीटों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झोली में डालने का काम किया है। आने वाले समय में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं और उसके परिणाम लोकसभा चुनावों से भी बढ़ कर आने वाले हैं। हरियाणा ही नहीं देश में जनता के लिए भाजपा को छोड़ कर कोई दूसरा विकल्प ही नहीं बचा है। इस मौके पर लाडवा विधायक डॉ. पवन सैनी, थानेसर से विधायक सुभाष सुधा, पूंडरी से विधायक प्रो. दिनेश कौशिक, जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर मौजूद थे।

बॉक्स

कुरुक्षेत्र को बनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धार्मिक हब

नायब सैनी ने कहा कि कुरुक्षेत्र ऐसी पवित्र भूमि है, जहां भगवान श्री कृष्ण ने गीता का उपदेश दिया था। कुरुक्षेत्र पूरे देश में धार्मिक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। अब कुरुक्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धार्मिक हब बनाने का काम किया जाएगा। पूरी दुनिया से लोग यहां आकर धार्मिक स्थलों को देखेंगे। इसके अलावा कुरुक्षेत्र लोकसभा की सभी विधानसभाओं में सामान रूप से विकास कार्य करवाए जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.