दूसरे दिन भी रुक-रुक कर जारी रही बूंदाबांदी, शीत लहर ने भी किया परेशान
जागरण संवाददाता कैथल रविवार को दूसरे दिन भी रुक-रुक कर बूंदाबांदी जारी। जबकि शीत लहर ने भी लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 24 जनवरी को भी मौसम खराब रहेगा रहेगा और बूंदाबांदी हो सकती है। जबकि 25 जनवरी को मौसम साफ हो सकता है।
जागरण संवाददाता, कैथल : रविवार को दूसरे दिन भी रुक-रुक कर बूंदाबांदी जारी। जबकि शीत लहर ने भी लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 24 जनवरी को भी मौसम खराब रहेगा रहेगा और बूंदाबांदी हो सकती है। जबकि 25 जनवरी को मौसम साफ हो सकता है। शीत हवाओं के चलने से सब्जियों व सरसों की फसल को नुकसान हो रहा है। गेहूं की फसल में जहां पहले से पानी जमा है। यदि अधिक तेज बरसात होती है तो वहां भी नुकसान हो सकता है। बरसात के बाद पिछले दो दिन से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान में तीन डिग्री तो न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री दर्ज किय गया है। अगले दो दिन तक नहीं खिलेगी धूप चौधरी चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के अधीन कृषि विभाग के मुख्य समन्वयक डा. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि सोमवार को भी बरसात होने की संभावना बनी रहेगी। इसके साथ ही दो दिन तक धूप नहीं खिलेगी।†ा 26 जनवरी से मौसम साफ होने की संभावना है। हालांकि एक सप्ताह तक मौसम ठंडा रहेगा। इस बरसात से गेहूं की फसल को कोई नुकसान नहीं होगा। अधिक बरसात होने की स्थिति में नुकसान हो सकता है। जबकि सरसों व सब्जियों की फसल हो नुकसान होगा। सुबह व शाम के समय घना कोहरा छाया रह सकता है। इस मौसम में किसान अपने खेतों की सिचाई कृषि विज्ञानी की सलाह के बाद ही करें। इसके साथ ही बच्चे व बुजुर्ग अपने सेहत का खास ध्यान रखें।